Corporate JioFi Plans: रिलायंस जियो ने छोटे और मिड लेवल बिजनेसेस (SMEs) के लिए एक नया और किफायती सॉल्यूशन पेश किया है- कॉरपोरेट JioFi प्लान्स. इन प्लान्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कंपनी इसके साथ एक फ्री पोर्टेबल राउटर भी दे रही है. जियो का यह कदम उन बिजनेस के लिए खास है जिन्हें भरोसेमंद, तेज और सस्ता इंटरनेट चाहिए, ताकि वे कहीं से भी काम कर सकें.
कैसे काम करता है कॉरपोरेट JioFi डिवाइस
JioFi एक छोटा सा डिवाइस है जो पर्सनल वाई-फाई हॉटस्पॉट बनाता है. इससे एक साथ 10 वाई-फाई डिवाइस जोड़े जा सकते हैं. यह 4G LTE नेटवर्क पर चलता है और 150 Mbps तक डाउनलोड और 50 Mbps तक अपलोड स्पीड प्रदान करता है. इसमें 2300 mAh की बैटरी दी गई है जो करीब 6 घंटे तक लगातार इस्तेमाल के लिए चलती है.
फ्री राउटर का फायदा कैसे मिलेगा
जियो अपने कॉरपोरेट यूजर्स को यह राउटर यूज एंड रिटर्न बेसिस पर मुफ्त दे रहा है. यानी जब तक आप इसका इस्तेमाल करते हैं, यह आपके पास रहेगा और काम खत्म होने पर इसे वापस किया जा सकता है. JioFi M2S मॉडल 2300 MHz, 1800 MHz और 850 MHz जैसी LTE फ़्रीक्वेंसीज को सपोर्ट करता है. इसके अलावा यह WPS फीचर के जरिए एक-टच वाई-फाई कनेक्शन भी देता है और JioCall ऐप की मदद से 2G या 3G फोन पर HD वॉइस कॉलिंग और कॉनफ्रेंसिंग की सुविधा देता है.
Jio कॉरपोरेट प्लान्स और डेटा बेनिफिट्स
जियो ने इस नए कॉरपोरेट ऑफर के तहत तीन मुख्य प्लान्स पेश किए हैं-
- 299 प्रति माह: 35GB डेटा, 100 SMS प्रति दिन, 24 महीने की लॉक-इन
- 349 प्रति माह: 50GB डेटा, 100 SMS प्रति दिन, 18 महीने की लॉक-इन
- 399 प्रति माह: 65GB डेटा, 100 SMS प्रति दिन, 18 महीने की लॉक-इन
इन प्लान्स के लिए न्यूनतम 30 कनेक्शन का पहला ऑर्डर देना जरूरी है. डेटा खत्म होने के बाद भी आप 64 Kbps की स्पीड पर इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे. साथ ही, जियो ने 200GB तक डेटा रोलओवर की सुविधा भी दी है, ताकि अनयूज्ड डेटा व्यर्थ न जाए.
फ्री राउटर और सस्ते डेटा प्लान्स के साथ, कंपनियां अब बिना किसी बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट के अपने काम को ऑनलाइन और मोबाइल दोनों बना सकती हैं.
ये भी पढ़ें- Gmail Passwords Leak: कहीं 18 करोंड यूजर्स में आप तो नहीं, ऐसे करें अपने अकाउंट को चेक, इन टिप्स से रखे सेफ
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
20 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
23 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines