Jio Cheapest Recharge Plan: हम सभी एक ऐसा प्लान अपनाना चाहते हैं जो लंबी वैधता के साथ आता हो और बेनिफिट्स के मामले में भी कई सुविधाओं के साथ हो। बेहतरीन नेटवर्क का दावा करने वाली देश की सबसे पहले नंबर पर आने वाली टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ऐसा एक प्लान लेकर आई है। हाल ही में कंपनी की ओर से 336 दिनों की वैधता वाला किफायती प्लान पेश किया गया था। इसके बाद जियो ने 98 दिनों की वैधता के साथ आने वाले सस्ते रिचार्ज प्लान को पेश किया है। आइए जियो के 98 दिनों वाले प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Jio New Recharge Plan under Rs 1000
जियो का नया रिचार्ज प्लान 999 रुपये का आता है। इसके साथ ग्राहकों को 98 दिनों तक कई सारी सुविधा का लाभ मिलता है। अगर आप ओटीटी, अधिक डेटा और कॉलिंग वाला प्लान अपनाना चाहते हैं तो जियो का 999 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेस्ट रहेगा।
ये भी पढ़ें- Reliance Jio Diwali Offer: मुफ्त में 1 साल तक खूब चलाएं इंटरनेट!
Jio Rs 999 Plan Benefits
जियो का 999 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 98 दिनों की वैधता के साथ है जो 3 महीने से ज्यादा दिनों की वैधता के साथ आता है। बात करें डेटा बेनिफिट की तो यूजर्स को प्रतिदिन 2GB यानी कुल 196GB डेटा बेनिफिट मिलता है। प्लान के साथ हर दिन 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग का भी मजा दिया जाता है।
मिलते हैं ये एक्स्ट्रा बेनिफिट्स
जियो की ओर से 999 रुपये के प्लान के साथ लाइव टीवी देखने के लिए जियो टीवी का फ्री एक्सेस दिया जाता है। इसके साथ ही फिल्म और वेब सीरीज का मजा उठाने के लिए जियो सिनेमा के अलावा डेटा को सुरक्षित रखने के लिए जियो क्लाउड का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
जियो का 336 दिनों वाला सस्ता प्लान
जियो का 336 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान सिर्फ 895 रुपये का आता है। इसके साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, कुल 24 जीबी डेटा और डेली 100 SMS की सुविधा दी जाती है। साथ में जियो ऐप्स का फायदा भी बिल्कुल मुफ्त दिया जाता है।
ये भी पढ़ें- Jio दे रहा है रोजाना 3 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का मजा!
संबंधित खबरें
iPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
10 hrs agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
13 hrs agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
14 hrs agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
15 hrs agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
17 hrs agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 day agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
1 day agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
2 days agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines