Jio के तीन सस्ते OTT प्लान्स, मिलते हैं अनलिमिटेड कॉलिंग समेत कई बेनिफिट्स!
Edited By Simran Singh

Jio plans
Edited By Simran Singh

Jio plans
Reliance Jio cheapest OTT Plans: शुरुआत से ही रिलायंस जियो का नाम लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है। अपने सस्ते प्लान को लेकर जियो ने भारतीय ग्राहकों के बीच एक अलग ही छवी बना रखी है। कंपनी के पास सस्ते से लेकर महंगे प्लान हैं जो अधिक बेनिफिट्स के साथ आते हैं। इन्हीं में कुछ प्लान ऐसे भी हैं जो कम कीमत में ओटीटी समेत कई बेनिफिट्स देते हैं। आज हम आपको जियो के किफायती और जबरदस्त बेनिफिट्स वाले प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए इन प्लान्स के बारे में जानते हैं।
जियो अपने ग्राहकों को 399 रुपये का प्लान देता है। ये पोस्टपेड प्लान किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा के साथ है। इसमें हर महीने के लिए 75GB डेटा दिया जाता है। साथ में अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video), नेटफ्लिक्स (Netflix) और डिज्नी+हॉटस्टार (Disney+Hotstar) का 1 साल के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
जियो का 599 रुपये वाला प्लान 100GB डेटा, अनिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजान 100 SMS का लाभ देता है। साथ में डिज्नी+हॉटस्टार (Disney+Hotstar), नेटफ्लिक्स (Netflix) और अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) का फ्री एक्सेस 1 साल के लिए दिया जाता है।
जियो का 799 रुपये वाला प्लान 150GB डेटा देता है। इसमें 200GB तक रोलोवर डेटा दिया जाता है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और अनलिमिटेड SMS की सुविधा दी जाती है। साथ में दो एडिश्नल सिम कार्ड, नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और डिज्नी+हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: