Mukesh Ambani का करोड़ों Jio यूजर्स को तोहफा! सस्ते में 84 दिन लो डेटा, कॉलिंग का फुल मजा

Reliance Jio Cheapest 84 Days Recharge Plan: अगर आप ज्यादा डेटा का यूज नहीं करते लेकिन अपने SIM कार्ड पर कालिंग और लंबी वैलिडिटी चाहते हैं तो ये एक खास प्लान आपके लिए है। चलिए इसके बारे में जानें…

Reliance Jio

Reliance Jio

विज्ञापन

Reliance Jio Cheapest 84 Days Recharge Plan: मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने करोड़ों ग्राहकों को अपना दीवाना बना रखा है। सबसे ज्यादा ग्राहकों वाली इस कंपनी के पोर्टफोलियो में कई शानदार रिचार्ज प्लान शामिल हैं, जिनमें से हर एक अलग-अलग बेनिफिट्स के साथ आता है। यूजर्स अपनी जरूरत के अनुसार सही प्लान चुन सकते हैं लेकिन यहां हम आपको जियो के एक ऐसे खास प्लान के बारे में बताएंगे जो कम कीमत में 84 दिनों तक की लंबी वैधता और कई बेनिफिट्स ऑफर करता है।

84 दिनों के लिए सबसे किफायती प्लान

जियो के पोर्टफोलियो में 84 दिनों तक सर्विस देने वाले कई प्लान हैं, लेकिन 479 रुपये का प्लान सबसे किफायती प्लान है। इसकी कम कीमत के बावजूद इसमें कई जबरदस्त बेनिफिट्स मिल रहे हैं, जिससे यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है जो बजट में एक लंबी वैधता के साथ सर्विस चाहते हैं।

Advertisment

Reliance Jio Cheapest 84 Days Recharge Plan

इस प्लान के कुछ खास बेनिफिट्स

  • वैलिडिटी: 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी
  • कॉलिंग: अनलिमिटेड कॉलिंग, किसी भी नेटवर्क पर बिना किसी लिमिट के
  • SMS: कुल 1000 SMS की सुविधा
  • डेटा: 6GB हाई स्पीड डेटा, जिसे इंटरनेट ब्राउज़िंग, सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है
  • जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन: जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का फ्री एक्सेस

ये भी पढ़ें : Flipkart Sale: दिवाली गई पर डील्स नहीं…ये 5 फोन लूट लो अभी भी सस्ते में

ये ऑप्शन भी जरूर करें चेक

अगर आप लिमिटेड डेटा इस्तेमाल करते हैं और अधिकतर कॉलिंग की आवश्यकता होती है, तो यह प्लान आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। इसके अलावा, जियो पोर्टफोलियो में 189 रुपये और 1899 रुपये के दो और प्लान भी मौजूद हैं। ये प्लान्स आपको जियो की वेबसाइट पर “वैल्यू सेक्शन” में आसानी से मिल जाएंगे।हालांकि रिलायंस जियो का 479 रुपये वाला यह प्लान लंबी वैधता, अनलिमिटेड कॉलिंग और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के साथ एक किफायती ऑप्शन है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ