Jio True 5G in Gujarat: 5जी सर्विस पाने वाला देश का पहला राज्य बना गुजरात, जानें आपको कैसे होगा लाभ

Jio True 5G, Jio 5G Gujarat
विज्ञापन

Jio True 5G in Gujarat: रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने आधिकारिक तौर पर पिछले महीने भारत में जियो ट्रू 5जी (Jio True 5G) नेटवर्क लॉन्च किया था। तब से कंपनी देश भर के और शहरों में अपनी 5G सेवाओं का विस्तार कर रही है।

गुजरात के सभी जिलों में 5जी सर्विस शुरू

Jio ने इस महीने की शुरुआत में अपना True 5G नेटवर्क दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लॉन्च किया, जिसमें दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद शामिल हैं। अभी हाल ही में कंपनी ने पुणे में इस सर्विस को लॉन्च किया है।और 25 नवंबर, शुक्रवार को कंपनी ने घोषणा की कि उसकी 5G सेवा गुजरात में उपलब्ध होगी।

विज्ञापन

सभी जिलों में 5जी सेवा पाने वाला पहला राज्य 

टेलीकॉम दिग्गज ने 25 नवंबर, 2020 में घोषणा की कि वो गुजरात (Jio True 5G in Gujarat) के 33 जिला मुख्यालयों में से प्रत्येक में अपने ट्रू-5जी कवरेज का विस्तार करेगी। इसके साथ गुजरात सभी जिला मुख्यालयों में Jio True 5G कवरेज प्राप्त करने वाला भारत का पहला राज्य बन जाएगा।

रिलायंस जियो ने कहा कि “हमें यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि गुजरात अब 100% जिला मुख्यालयों से जुड़ा पहला राज्य है हमारे मजबूत ट्रू 5जी नेटवर्क के साथ हम इस तकनीक की वास्तविक शक्ति का प्रदर्शन करना चाहते हैं और ये दिखाना चाहते हैं कि ये एक अरब लोगों के जीवन को कैसे प्रभावित कर सकती है।”

इसके साथ गुजरात में Jio ग्राहक राज्य में बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1Gbps तक की गति पर असीमित डेटा प्राप्त करने के पात्र होंगे। हालांकि, Jio ग्राहकों को Jio वेलकम ऑफ़र तक पहुँच प्राप्त करने के लिए Jio वेलकम ऑफर का विकल्प चुनना होगा।

विज्ञापन

Jio True 5G Network Availability in India

जियो का ट्रू 5जी नेटवर्क दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR), वाराणसी (Varanasi), कोलकाता (Kolkata), नाथद्वारा (Nathdwara), मुंबई (Mumbai), पुणे (Pune), हैदराबाद (Hyderabad), बेंगलुरु (Bengaluru), चेन्नई (Chennai) और कोलकाता (Kolkata) में उपलब्ध है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ