JIO ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए जारी की वार्निंग, इस नंबर से आए कॉल को भूलकर भी न उठाएं

Jio Cyber Fraud Alert: रिलायंस जियो ने साइबर फ्रॉड को लेकर अलर्ट जारी किया है। अपने ग्राहकों से अनुरोध किया है कि हैकर्स उनको कॉल या मैसेज करके चूना लगा सकते हैं। एक कोड जारी किया है। उस कोड के नंबर न उठाने की अपील की गई है। साथ ही एक और खास काम करने के लिए कहा है।

Jio Phone Call AI

Reliance Jio Cyber Fraud Alert: आजकल साइबर अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मिनटों में साइबर ठग हजारों किलोमीटर दूर से ही एक कॉल कर खाता साफ कर देते हैं। स्पैम कॉल्स और वर्चुअल गिरफ्तारी के बढ़ते मामलों के बीच अब रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार जियो ने अपने ग्राहकों को मैसेज भेज +92 कोड से आने वालीं कॉल्स और मैसेजेज को लेकर सावधान रहने को कहा है।

तुरंत सूचना 1930 पर दें

जियो का कहना है कि +92 कोड से अगर कोई कॉल या मैसेज आए तो पिक करने से पहले सोच लें। अगर आपको इस कोड से फोन या मैसेज आ रहे हैं तो तुरंत इसकी सूचना 1930 पर दें। वहीं, cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करवाएं। जियो ने कहा कि विदेशों में बैठे साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। जो लोगों को पुलिस अधिकारी, बैंक कर्मी आदि बनकर फोन करते हैं। ऐसे मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केरल में भी लोगों को वर्चुअल गिरफ्तारी के नाम पर डराया गया। नकली सीबीआई अधिकारी बनकर ठगों ने कई ऑनलाइन धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दिया।

मशहूर संगीत निर्देशक जेरी अमल देव के साथ भी ऐसे ठगी की कोशिश की गई थी। देव के पास फोन आया था। जिनको सामने वाले शख्स ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। एक मामले में गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगी की कोशिश की गई थी। ठग ने उनको 170000 रुपये अपने खाते में डालने को कहा। देव जब अपने बैंक में पैसे निकलवाने के लिए पहुंचे तो पता लगा कि फेक कॉल कर उनको ठगने की कोशिश की गई थी। जिसके बाद उनके पैसे बच गए।

वर्चुअल गिरफ्तारी के मामलों में तेजी

जेरी का कहना था कि समय रहते घोटाले का पता लग गया। नहीं तो पछताना पड़ता। हाल ही में ऐसे मामलों में तेजी आई है। लोगों को गिरफ्तारी का डर दिखाकर वसूली की जाती है। जिसको देखते हुए अब जियो ने अपने ग्राहकों को अलर्ट जारी किया है। केरल में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ