Reliance Jio AirFiber Launch Date Price: देश के लगभग क्षेत्रों को प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने कवर कर लिया है। अभी पूरे भारत में 5जी सर्विस का विस्तार करने में थोड़ा समय लगेगा। हालांकि, इससे पहले जियो एयरफाइबर नामक 5जी फिक्स्ड-वायरलेस एक्सेस डिवाइस (5G FWA) के आने की तैयारी है।
इसे डिवाइस के बारे में कंपनी ने 5जी लॉन्च करने से पहले ऐलान कर दिया था, लेकिन हाई स्पीड और बेहतरीन 5जी सर्विस देने वाला ये Jio AirFiber जल्द भारतीय बाजार में उतर सकता है। ये एक पारंपरिक ब्रॉडबैंड के समान होगा जो कैसे काम करेगा इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Reliance Jio AirFiber Launch Date in India
बताया जा रहा है कि डिवाइस एक गेम चेंजर प्रोडक्ट होगा। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष किरण थॉमस के मुताबिक जल्द ही जियो AirFiber को मार्केट में उतारा जाएगा। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रोडक्ट इस साल 2023 के अंत तक आ सकता है।
Jio AirFiber Benefits
- बात करें जियो एयरफाइबर के फायदों की तो इसके जरिए 5जी का इस्तेमाल हाई स्पीड इंटरनेट के साथ किया जा सकता है। ये कॉम्पैक्ट डिवाइस 1000 वर्ग फुट के क्षेत्र में अपनी वाई-फाई कनेक्टिविटी को देने में सक्षम होगा।
- हाई-स्पीड 5G इंटरनेट पूरी तरह से वायरलेस होगा जिसका श्रेय Jio Air Fibre को जाता है। आपके घर में कोई केबल प्रवेश नहीं कर रहा है क्योंकि सिस्टम शुरुआत से अंत तक वायरलेस है।
- जियो AirFiber के जरिए गीगाबिट स्पीड दी जाएगी। दावा है कि जियो एयर फाइबर की अल्ट्रा-लो लेटेंसी की बदौलत मल्टीप्लेयर और क्लाउड गेमिंग बिना किसी समस्या के काम करेगा।
- ग्राहक Jio AirFiber होम गेटवे का यूज करके क्लाउड में एक वर्चुअल पीसी होस्ट कर सकते हैं। Jio इस विचार को Jio Cloud PC के रूप में संदर्भित करता है। जियो एयर फाइबर का कमर्शियल एप्लीकेशन भी संभव है।
कीमत की बात करें तो अभी तक जियो एयरफाइबर की कीमत के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसका प्लान कितने रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आ सकता है। इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
मौजूदा समय में JioFiber सर्विस का फायदा लाखों यूजर्स उठा रहे हैं। इसके प्लान की शुरुआती कीमत 699 से शुरू है। जबकि, 999 रुपये से शुरू होने वाला जियोफाइबर प्लान ओटीटी समेत 150mbps बेनिफिट्स के साथ आता है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines