Reliance Jio ला रहा है AirFiber, मिलेगी सुपर-डुपर 5G स्पीड इंटरनेट! जानें सबकुछ
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Reliance Jio AirFiber Launch Date Price: देश के लगभग क्षेत्रों को प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने कवर कर लिया है। अभी पूरे भारत में 5जी सर्विस का विस्तार करने में थोड़ा समय लगेगा। हालांकि, इससे पहले जियो एयरफाइबर नामक 5जी फिक्स्ड-वायरलेस एक्सेस डिवाइस (5G FWA) के आने की तैयारी है।
इसे डिवाइस के बारे में कंपनी ने 5जी लॉन्च करने से पहले ऐलान कर दिया था, लेकिन हाई स्पीड और बेहतरीन 5जी सर्विस देने वाला ये Jio AirFiber जल्द भारतीय बाजार में उतर सकता है। ये एक पारंपरिक ब्रॉडबैंड के समान होगा जो कैसे काम करेगा इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
बताया जा रहा है कि डिवाइस एक गेम चेंजर प्रोडक्ट होगा। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष किरण थॉमस के मुताबिक जल्द ही जियो AirFiber को मार्केट में उतारा जाएगा। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रोडक्ट इस साल 2023 के अंत तक आ सकता है।
कीमत की बात करें तो अभी तक जियो एयरफाइबर की कीमत के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसका प्लान कितने रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आ सकता है। इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
मौजूदा समय में JioFiber सर्विस का फायदा लाखों यूजर्स उठा रहे हैं। इसके प्लान की शुरुआती कीमत 699 से शुरू है। जबकि, 999 रुपये से शुरू होने वाला जियोफाइबर प्लान ओटीटी समेत 150mbps बेनिफिट्स के साथ आता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: