Reliance Jio 5G Recharge Plan: भारतीय प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपनी 5जी नेटवर्क सर्विस की शुरुआत कर दी है। देश के चार शहर- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में जियो की 5जी सर्विस दी जा रही है। अगर आपका सिम कार्ड इन शहरों में से किसी भी जगह से खरीदा गया है, तो आप Jio से 5G सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।
जियो भेजेगा 5जी सर्विस के आमंत्रण
ऐसा जरूरी नहीं है कि आप दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में रहते हैं तो आपको 5जी सर्विस का लाभ मिल सकेगा। दरअसल, रिलायंस जियो की ओर से अपने चुनिंदा ग्राहकों के पास आमंत्रण भेजा जाएगा। ग्राहकों इसकी सूचना MyJio ऐप पर मिलेगी।
कैसे देखें जियो 5जी का इनविटेशन रिसीव
- सबसे पहले MyJio ऐप को ओपन करें।
- इसमें अपने जियो नंबर से लॉग-इन करें।
- इसके बाद टॉप कारोसेल में आप इसे स्लाइ़ड करके देख सकते हैं।
- इनविटेशन रिसीव में जियो ने एक शर्त भी रखी है।
करना होगा जियो 5जी के लिए इतने रुपये का रिचार्ज
जियो की ओर से ग्राहकों को कहा गया है कि 5जी सर्विस का बेनिफिट उठाने के लिए एक रिचार्ज प्लान अपनाना होगा। कम से कम 239 रुपये का रिचार्ज (Reliance Jio 5G Plan) करवाने के बाद ही ग्राहक जियो की 5जी सर्विस यूज कर सकेंगे। 239 रुपये का शुरुआती रिचार्ज प्लान जियो का 5जी वेलकम ऑफर (Jio 5G Welcome Offer) है।
अभी पढ़ें – Vivo V25 5G: 32,999 रुपये का कलर चेंजिंग फोन सिर्फ 6,599 रुपये में खरीदने का मौका! जानिए कैसे?
Jio 5G Welcome Offer Plan
- जियो की 5जी सर्विस 1Gbps स्पीड के साथ होगी।
- ग्राहक के लिए पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों रिचार्ज प्लान हैं।
- दोनों के लिए शुरुआती कीमत 239 रुपये है।
जियो ने अपने Welcome Offer के साथ इस बारे में कोई जिक्र नहीं किया था। हालांकि, अब 5जी प्लान की जानकारी दे दी है। कंपनी के अनुसार 239 रुपये से कम रिचार्ज करवाने पर 5जी सुविधा का लाभ नहीं मिल सकेगा। ग्राहकों के लिए जियो की 5जी सर्विस कैसी होगी, इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
32 mins ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
2 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines