Reliance Jio Plans: रिलांयस जियो अपने बेहतरीन प्लान लाकर ग्राहकों को खुश करता रहता है। सस्ते में ज्यादा बेनिफिट्स की बात करें तो सबसे पहले Jio का नाम आता है। प्रीपेड के अलावा जियो के पास पोस्टपेड के लिए भी शानदार प्लान हैं।
आज हम आपको Jio के एक ऐसे पोस्टपेड प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत कम है, लेकिन फायदे बहुत ज्यादा हैं। इसमें आपको 75GB डेटा के साथ नेटफ्लिक्स (Netflix) और अमेजन प्राइम (Amazon Prime) का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। आइए इस प्लान के बारे में जानते हैं।
अभी पढ़ें – boAt की Wave Ultima Max स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स, स्पेक्स और कीमत
जियो का 399 रुपये का पोस्टपेड प्लान (Jio Rs 399 Postpaid Plan)
जियो के 399 रुपये के पोस्टपेड प्लान में एक महीने के लिए 75 जीबी डेटा उपलब्ध कराया जाता है। इसमें कोई दैनिक गणना नहीं है। इतना डेटा आप पूरे महीने में किसी भी दिन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर डेटा सेव भी हो जाता है तो Jio इस प्लान में 200GB तक डेटा रोलओवर की सुविधा दे रहा है। अगर डेटा खत्म हो जाता है, तो कंपनी 1 जीबी डेटा के लिए 10 रुपये चार्ज करेगी।
फ्री ओटीटी समेत कई बेनिफिट्स
इस प्लान के फायदों की बात करें तो इसे सुनकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 एसएमएस दिए जाएंगे। अगर आप ओटीटी कंटेंट चाहते हैं तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट है। इस प्लान के साथ आपको Netflix, Amazon Prime और Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहा है। इसके अलावा जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा।
अभी पढ़ें – Samsung ला रहा दो किफायती स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले ही जानें फीचर्स समेत अन्य जानकारी
जियो का 399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान (Jio Rs 399 Prepaid Plan)
Jio का 399 रुपये का प्रीपेड प्लान भी है, जिसकी वैधता 56 दिनों की है, जिसमें रोजाना 1.5GB डेटा दिया जाता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इसके अलावा प्लान में यूजर्स को जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस भी दिया जा रहा है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
10 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
14 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
16 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
17 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
17 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines