Reliance Jio 365 Days Plan: देश की सबसे प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो की ओर से तमाम तरह के रिचार्ज प्लान ऑफर किए जाते हैं जिनमें कुछ प्लान, लंबी वैधता के साथ ग्राहकों के लिए किफायती साबित हो सकते हैं। अगर आप 28, 56 या 84 दिनों की वैधता वाले रिचार्ज प्लान को अपनाना पसंद नहीं करते हैं और बार-बार रिचार्ज करने की झंझट नहीं रखते तो आपके लिए लंबी वैधता वाले रिचार्ज प्लान बेस्ट हो सकते हैं। जी हां, साल भर की छुट्टी वाले रिचार्ज प्लान को आप अपना सकते हैं। 365 दिनों की वैधता वाले रिचार्ज प्लान को चुन सकते हैं। आइए जियो के 1 साल वाले सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में जानते हैं।
Jio का साल भर की छुट्टी वाला रिचार्ज प्लान
रिचार्ज प्लान से साल भर की छुट्टी के लिए आप जियो का 4 हजार रुपये से कम कीमत वाला प्लान अपना सकते हैं। जियो का 3599 रुपये की कीमत वाला रिचार्ज प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसके साथ कॉल्स, एसएमएस और डेटा बेनिफिट शामिल है। हर दिन अधिक इंटरनेट का यूज करने वालों के लिए प्लान बेस्ट हो सकता है।
अनलिमिटेड कॉल्स और अधिक डेटा का लाभ
जियो के 3599 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में हर दिन 2.5GB डेटा का बेनिफिट मिलता है। 5जी नेटवर्क क्षेत्र और 5जी फोन यूजर्स अनलिमिटेड ट्रू 5जी डेटा का फायदा भी उठा सकते हैं। प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS का बेनिफिट मिलता है।
मनोरंजन के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन
मूवी, स्पोर्ट्स से लेकर न्यूज देखने के लिए JioHotstar मिलता है। साल भर के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ जियोहॉटस्टार का फायदा उठा सकते हैं। लाइव टीवी और ओटीटी बेनिफिट्स भी मिलता है। इसके अलावा प्लान के साथ यूजर्स को 50GB तक JioAiCloud का स्टोरेज बिल्कुल फ्री मिलता है।
कितना किफायती रहेगा 365 दिनों का प्लान
जियो का 365 दिनों वाला रिचार्ज प्लान आपके किफायती हो सकता है। 3599 रुपये के प्लान को अपनाने पर हर दिन करीब 9.86 रुपये का खर्च पड़ेगा। प्रतिमाह के हिसाब से प्लान की कीमत 300 रुपये पड़ेगी। जबकि, जियो का मासिक रिचार्ज प्लान 399 रुपये के साथ आता है तो डेटा और कॉलिंग का बेनिफिट देता है। इस तरह से आपके लिए 1 साल वाला प्लान चुनना एक बेस्ट रहेगा।
ये भी पढ़ें- Jio का धांसू रिचार्ज प्लान, कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा बेनिफिट्स
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
4 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
5 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
8 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
9 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines