Republic Day Sale: 50 हजार से कम में iPhone खरीदने का मौका, Reliance Digital ला रहा तगड़ी डील

रिपब्लिक डे से पहले शॉपिंग का सबसे बड़ा धमाका! रिलायंस डिजिटल की सेल में iPhone अब 50 हजार से भी कम में मिल रहा है. सिर्फ फोन ही नहीं, लैपटॉप, टीवी और फ्रिज पर भी ऐसे ऑफर हैं जो शायद दोबारा न मिलें. अगर आपअपने घर के लिए कुछ नया खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह सेल जरूर आपकी लिस्ट में होनी चाहिए.

Reliance Digital Republic Day Sale

रिलायंस डिजिटल लाया तगड़ी डील. (Photo-Unsplash)

Reliance Digital Republic Day Sale: देश में 26 जनवरी 2026 को रिपब्लिक डे मनाया जाएगा, लेकिन उससे पहले ही शॉपिंग का माहौल बनना शुरू हो गया है. ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन रिटेलर्स ने भी अपनी रिपब्लिक डे सेल की तैयारी पूरी कर ली है. इसी कड़ी में रिलायंस डिजिटल की सेल सबसे ज्यादा चर्चा में है, क्योंकि यहां iPhone जैसी प्रीमियम डिवाइस 50 हजार रुपये से भी कम कीमत में मिलने वाली है. अगर आप लंबे समय से iPhone या नए गैजेट्स खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है.

विज्ञापन

Reliance Digital की Republic Day Sale की तारीख

रिलायंस डिजिटल की यह खास सेल 17 जनवरी से शुरू होकर 26 जनवरी तक चलेगी. इस दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी और होम अप्लायंसेज पर बड़े डिस्काउंट मिलेंगे. कंपनी का फोकस इस बार प्रीमियम प्रोडक्ट्स को ज्यादा किफायती बनाना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस सेल का फायदा उठा सकें.

विज्ञापन

50 हजार से कम में iPhone खरीदने का मौका

इस सेल की सबसे बड़ी खासियत iPhone पर मिलने वाली भारी छूट है. रिलायंस डिजिटल की डिजिटल इंडिया सेल में iPhone 15 सिर्फ 49,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा. यानी अब 50 हजार रुपये से कम में iPhone घर ले जाना संभव हो गया है. कंपनी का दावा है कि कुछ मॉडल्स पर करीब 12,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है.

विज्ञापन

iPhone 15, 16 और 17 पर शानदार डील

रिलायंस डिजिटल की इस सेल में iPhone के कई नए और पॉपुलर मॉडल्स पर ऑफर दिए जा रहे हैं. iPhone 15 (128GB) 49,990 रुपये से शुरू होगा, जिसकी EMI 2,888 रुपये से होगी. iPhone 16 (128GB) की शुरुआती कीमत 57,990 रुपये रखी गई है और इसकी EMI 3,388 रुपये से शुरू होगी. वहीं iPhone 17 (256GB) 78,900 रुपये में मिलेगा, जिसकी EMI 3,454 रुपये से शुरू होगी.

विज्ञापन

प्रीमियम यूजर्स के लिए iPhone 17 Pro

अगर आप प्रीमियम iPhone लेने की सोच रहे हैं, तो iPhone 17 Pro (256GB) भी इस सेल में डिस्काउंट पर मिलेगा. इसकी शुरुआती कीमत 1,30,900 रुपये रखी गई है और इसे 11,242 रुपये की EMI पर खरीदा जा सकता है. यह डील उन यूजर्स के लिए है जो लेटेस्ट फीचर्स और प्रो-लेवल परफॉर्मेंस चाहते हैं.

विज्ञापन

iPhone के अलावा दूसरे गैजेट्स पर भी ऑफर

सिर्फ iPhone ही नहीं, रिलायंस डिजिटल की इस सेल में कई दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भी शानदार छूट दी जा रही है. MacBook Air M2 को 64,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, जिसमें 4,000 रुपये का कैशबैक और 6,899 रुपये का मुफ्त Microsoft Office शामिल है. यह डील स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स दोनों के लिए फायदेमंद है.

विज्ञापन

सस्ते में मिलेगा बड़ा QLED टीवी
टीवी खरीदने वालों के लिए भी यह सेल खास है. Toshiba का 58-इंच QLED टीवी 35,990 रुपये में उपलब्ध होगा. इसके साथ 2 साल की वारंटी भी दी जा रही है, जो इस डील को और ज्यादा आकर्षक बनाती है.

किचन अप्लायंसेज और फ्रिज पर बंपर ऑफर

विज्ञापन

रिलायंस डिजिटल ने इस बार किचन अप्लायंसेज और रेफ्रिजरेटर पर भी जोरदार ऑफर पेश किए हैं. साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर 44,990 रुपये से शुरू होगा और इसके साथ 7,500 रुपये का फ्री Havells एयर फ्रायर मिलेगा. वहीं डबल-डोर रेफ्रिजरेटर 18,490 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेगा, जिसके साथ फ्री Boat साउंडबार या Philips ड्राई आयरन दिया जाएगा.

रिलायंस डिजिटल की यह रिपब्लिक डे सेल उन लोगों के लिए सुनहरा मौका है, जो बड़े ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स को कम कीमत में खरीदना चाहते हैं. iPhone से लेकर लैपटॉप, टीवी और होम अप्लायंसेज तक, हर कैटेगरी में ऐसे ऑफर दिए जा रहे हैं, जो आम दिनों में मिलना मुश्किल होता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ