क्या इस दिवाली आप नया iPhone लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. रिलायंस डिजिटल ने iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air पर बड़े अपग्रेड ऑफर पेश किए हैं. इस ऑफर के तहत आप iPhone 17 Pro, iPhone Air और iPhone 17 Pro Max को बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं. यह ऑफर देशभर के Reliance Digital स्टोर्स पर उपलब्ध है. इसके अलावा ग्राहक Reliance के दूसरे प्लेटफॉर्म और My Jio Store के जरिए भी इसका फायदा उठा सकते हैं. वहीं ये ऑफर 10 नवंबर 2026 तक वैलिड है. जानते हैं कैसे इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं.
कैसे मिलेगा ऑफर?
इस ऑफर में पुराने डिवाइस की एक्सचेंज वैल्यू के अलावा 22,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है. वहीं, ICICI बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है.
कितनी कीमत में खरीद पाएंगे नया iPhone?
इस ऑफर के तहत iPhone 17 Pro की इफेक्टिव कीमत 54,990 रुपये से शुरू हो रही है. वहीं, iPhone 17 Pro Max को 66,990 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर खरीदा जा सकता है. इसके अलावा iPhone Air की शुरुआती इफेक्टिव कीमत 49,990 रुपये रखी गई है. हालांकि, इन कीमतों का फायदा उठाने के लिए पुराने फोन को एक्सचेंज करना जरूरी है.
iPhone 17 Pro पर ऐसे मिलेगी 68,000 की छूट
Reliance Digital के मुताबिक, iPhone 17 Pro के 256GB मॉडल की लिस्ट कीमत 1,22,990 रुपये है. इसे 54,990 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर खरीदने के लिए कंपनी 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है. इसके साथ पुराने iPhone की एक्सचेंज वैल्यू 55,000 रुपये तक मिल सकती है. यह वैल्यू iPhone 15 Pro को एक्सचेंज करने के आधार पर बताई गई है. इसके अलावा ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा.
iPhone 17 Pro Max भी सस्ते में खरीदने का मौका
iPhone 17 Pro Max के 256GB मॉडल की लिस्ट कीमत 1,34,990 रुपये है. इस मॉडल पर भी इसी तरह का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है. एक्सचेंज बोनस, पुराने फोन की वैल्यू और बैंक डिस्काउंट के बाद इसकी इफेक्टिव कीमत 66,990 रुपये हो जाती है.
सिर्फ 49,990 में कैसे खरीदें iPhone Air?
iPhone Air के 256GB मॉडल की लिस्ट कीमत 94,900 रुपये है. हालांकि, ऑफर के तहत इसे 49,990 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर खरीदा जा सकता है. इसके लिए ग्राहकों को 22,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, पुराने iPhone की 20,000 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू (iPhone 14 के आधार पर) और ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा.
12 महीने की नो-कॉस्ट EMI का भी विकल्प
जो ग्राहक एक साथ पूरी रकम खर्च नहीं करना चाहते, उनके लिए नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया गया है. इन तीनों iPhone मॉडल को 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर खरीदा जा सकता है. iPhone 17 Pro के लिए हर महीने करीब 4,833 रुपये और iPhone Air के लिए करीब 4,416 रुपये की EMI देनी होगी.
पुराने फोन की कीमत कैसे पता करें?
Reliance Digital ने पुराने स्मार्टफोन की कीमत पता करने के लिए SwapEasy के साथ साझेदारी की है. इसके तहत QR कोड आधारित ट्रेड-इन वैल्यूएशन टूल दिया जा रहा है. इसकी मदद से ग्राहक स्टोर जाने से पहले ही अपने पुराने फोन की संभावित एक्सचेंज वैल्यू जान सकते हैं. खास बात यह है कि यह सुविधा सिर्फ iPhone तक सीमित नहीं है. Android स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहक भी अपने फोन की कीमत चेक कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर- iPhone की बताई गई इफेक्टिव कीमत पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू और उपलब्ध ऑफर पर निर्भर करेगी. अलग-अलग डिवाइस की कंडीशन और मॉडल के हिसाब से एक्सचेंज वैल्यू बदल सकती है. इसके अलावा सभी ऑफर्स पर नियम और शर्तें लागू होंगी.
ये भी पढ़ें- iPhone Air 2 Leak: 48MP के 2 कैमरे और बड़ी बैटरी के साथ आएगा फोन, जानें कब होगा लॉन्च
संबंधित खबरें
iPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
5 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
22 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
3 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines