Reliance AGM 2023: भारत की नंबर वन टेलीकॉम कंपनी रिलायंस हर साल की तरह इस बार भी अपनी आम बैठ को आयोजित करने वाली है। आज यानी 28 अगस्त, सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपने 46वें वार्षिक आम बैठक (AGM) करने वाला है। हमेशा की तरह Reliance AGM 2023 में भी कई बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी सबसे किफायती 5जी स्मार्टफोन का ऐलान कर सकती है। इसके अलावा और भी कई घोषणाओं का ऐलान कंपनी द्वारा बैठक में किया जा सकता है।
इस साल हो सकती हैं 7 घोषणाएं
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का 46वां वार्षिक आम बैठक (AGM 2023) होने के लिए तैयार है। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी के नेतृत्व में इस बैठक को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कंपनी अपना नया जियो 5G फोन का ऐलान कर सकती है, जो सबसे सस्ता 5जी फोन हो सकता है। इन सबके अलावा अन्य घोषणाएं भी हो सकती है।
Reliance AGM 2023 में हो सकती हैं ये घोषणाएं
- पिछले काफी महीनों से रिलायंस के अपकमिंग 5जी फोन के आने का इंतजार है। उम्मीद है कि AGM के दौरान जियो 5G फोन को रोलआउट किया जा सकता है। इसकी कीमत अन्य 5जी से कम हो सकती है।
- जियो फोन के अलावा कंपनी की ओर से 5G प्रीपेड प्लान को भी पेश किया जा सकता है। कंपनी की ओर से कुछ महीने पहले 999 रुपये में जियो भारत डिवाइस को पेश किया गया किया था। इसके जरिए 2जी तकनीक यूजर्स को 4जी नेटवर्क से जोड़ना है।
- जियो की ओर से लोगों को फाइनेंशियल सर्विस प्लान को पेश किया जा सकता है। साथ ही उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी जा सकती है।
- जियो अपने आगामी Jio AirFiber और Jiobook लैपटॉप को पेश करने की डेट का भी ऐलान कर सकती है।
- बैठक के दौरान न्यू एनर्जी और क्लीन एनर्जी में इंवेस्ट को लेकर भी अपडेट जारी किया जा सकता है।
- जियो अपने साथ नेटफ्लिक्स की साझेदारी के अलावा उसके साथ ला रहे प्रीपेड बंडल पैक का भी ऐलान कर सकती है।
- रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड बैठक में फ्यूचर रिटेल आईपीओ से संबंधित ऐलान भी कर सकती है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा साल 2019 के दौरन हुए AGM में की गई घोषणा को अब पूरा कर सकती है। इस दौरान कंपनी ने आगामी 5 सालों में अपने टेलीकॉम और रिटेल बिजनेस को लिस्ट करने का दावा किया था।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
9 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
11 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
13 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines