Refurbished Mobile Phone Buying Safety Tips: जहां एक तरफ EMI सुविधा आने से नया फोन खरीदना आसान हो चुका है। वहीं, दूसरी तरफ महंगे फोन के शौकीन के लिए भी सस्ते में खरीदने की सुविधा उपलब्ध है। तमाम ई-कॉमर्स साइट पर रिफर्बिश्ड मोबाइल फोन बिक्री के लिए उपलब्ध हैं जो ग्राहकों को महंगे-महंगे फोन सस्ते में बेचते हैं। बस फर्क सिंगल हैंड या फर्स्ट हैंड से सेकंड हैंड तक का हो जाता है। यहां तक कि कुछ फोन थर्ड हैंड तक के हो सकते हैं, लेकिन इसका पता आप कैसे कर सकते हैं? या फिर कहें कि पुराना फोन खरीदना आपके लिए कितना सुरक्षित हो सकता है? इसकी जानकारी आपको कैसे होगी?
अगर आप भी पुराना फोन लेना चाहते हैं लेकिन जेल या जुर्माना भरने के इच्छुक नहीं है तो बेहतर है कि पुराने फोन को खरीदते समय कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें। आपकी थोड़ी सी सतर्कता बाद में होने वाली समस्या से बचा सकती है। मार्केट में पुराने फोन को बेचने वालों से आपको सावधान रहना होगा और पुराने फोन को खरीदने के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।
रिफर्बिश्ड मोबाइल फोन पहुंचा सकते हैं जेल
सेकंड हैंड फोन, एक से दूसरे यूजर तक पहुंचने वाला फोन कहलाता है जिसे अगर आप ले रहे हैं तो आपको पता है कि पहले इसे को इस्तेमाल कर रहा था लेकिन अगर आप रिफर्बिश्ड फोन लेते हैं तो इससे खतरा हो सकता है। दरअसल, रिफर्बिश्ड फोन, ऐसे फोन होते हैं जो किसी खराबी के वजह से दुकान या ई-कॉमर्स तक पहुंचते हैं और उन्हें सही करने के बाद बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया जाता है।
आमतौर पर चोरी हुए फोन भी इनमें शामिल होते हैं। ऐसे में अगर आप इन फोन को खरीद लेते हैं और फिर ये डिटेक्ट होता है तो आपके खिलाफ आसानी से FIR दर्ज हो सकती है और पुलिस आपके घर आ सकती है। इतना ही नहीं, इस तरह की दिक्कत नए फोन के खरीदारों के साथ भी देखने को मिलती है जब कोई उन्हें नया फोन बोलकर यूज्ड फोन थमा दे। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ टिप्स को जरूर अपना लीजिए।
फोन खरीदने से पहले देखें ये 3 चीजें
1. फोन खरीद रहे हैं तो पैसे देने से पहले एक बार Dialer में *#06# को एंटर करें। इसके बाद IMEI नंबर शो हो जाएगा जो कि एक अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान कहलाता है। इसके जरिए IMEI नंबर, रैम, मॉडल आदि जानकारी के बारे में पता चल सकेगा।
2. फोन में क्या कनेक्शन फीचर्स हैं? ये जानने के लिए *#*#4636#*#* कोड डायल करें। इसके जरिए तुरंत जान सकेंगे कि फोन में जो फीचर्स बताए गए हैं वो असल में है या नहीं, इससे आप ऐसा फोन लेने से भी बच सकेंगे जो बाहरी बॉडी से अलग और अंदर के फीचर्स अलग मॉडिफाई करके आपको सेल किया जा रहा हो।
3. CPU X ऐप के जरिए फोन के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं कि ये फोन सही से काम करता भी है या नहीं। इस तरह से आपके लिए जानना आसान हो सकेगा कि जो आप फोन खरीद रहे हैं वो सही है या नहीं?
ये भी पढ़ें- Smartphone Hanging Problem: बार-बार फोन हैंग होने से हैं परेशान? अपनाएं ये काम की टिप्स
संबंधित खबरें
Airtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 hr agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
3 hrs agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
5 hrs agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
22 hrs agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
1 day agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
1 day agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
1 day agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
1 day agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines