Refrigerator Explosion Causes: आमतौर पर कुछ लोग सिर्फ गर्मियों में फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं। सर्दियों में फ्रिज का अधिक इस्तेमाल करना नहीं पड़ता है, लेकिन गर्मियों में खाने की चीजों को सुरक्षित रखने से लेकर ठंडे पानी या अन्य चीजों के लिए फ्रिज का इस्तेमाल ज्यादा होने लगता है। गर्मी के मौसम में फ्रिज ब्लास्ट होने की खबरे भी काफी सुनने को मिलती है। इसके पीछे कहीं न कहीं हमारे द्वारा कुछ गलतियां भी होती हैं।
फ्रिज का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, ये बहुत जरूरी है। लापरवाही से फ्रिज में हीटिंग इश्यू, कंप्रेसर में खराबी आदि समस्याएं हो सकती हैं। आइए आपको वो 3 गलतियां बताते हैं जो फ्रिज में धमाका होने की वजह बन सकती हैं।
फ्रिज का कंप्रेसर है सबसे मुख्य वजह
वैसे तो फ्रिज में किस वजह से ब्लास्ट हो सकता है ऐसा कुछ फिक्स कारण नहीं होता है, लेकिन ब्लास्ट होने की कई वजहों में से एक फ्रिज का कंप्रेसर भी है। इस पार्ट के ओवरहीट होने पर ब्लास्ट हो सकता है। इसलिए फ्रिज को लगातार ऑन नहीं रखना चाहिए। अगर कंप्रेसर गर्म हो जाता है तो फ्रिज ब्लास्ट हो सकता है।
दीवार से दूर रखें फ्रिज
अक्सर स्पेस कम होने के चक्कर में लोग फ्रिज को बिल्कुल दीवार से सटाकर लगा देते हैं, लेकिन ऐसा करना बहुत गलत होता है। फ्रिज को दीवार से थोड़ी दूरी पर रखना चाहिए। पीछे की जगह खुली होनी चाहिए जिससे हवा तक आने की जगह हो। फ्रिज के पीछे की मोटर को हीट होने से बचाना जरूरी है। अगर हीटिंग हो जाती है तो फ्रिज में ब्लास्ट हो सकता है।
वोल्टेज फ्लक्चुएशन में समस्या
फ्रिज में ब्लास्ट होने के कारणों में से एक वोल्टेज फ्लक्चुएशन में समस्या होना है। दरअसल, वोल्टेज फ्लक्चुएशन में दिक्कत होने से कंप्रेसर पर अधिक जोर पड़ता है। ऐसी स्थिति होने पर अच्छे स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करें। इलेक्ट्रीशियन को भी जरूर दिखाएं।
ये भी पढ़ें- Smartphone Tips and Tricks: सावधान! जींस, पैंट या शर्ट की जेब में फोन रखने की न करें गलती, वरना…
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines