Reels Views Increase: कई ऐसे युवा हैं जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शॉर्ट वीडियो बनाकर लाखों रुपये कमा रहे हैं। हालांकि, कुछ ऐसे यूजर्स भी होते हैं जो बेहतर रील्स तो बनाते हैं लेकिन उन पर व्यूज नहीं आते हैं जिसके कारण उन्हें ऐड नहीं मिलते हैं और पैसे कमाने से चूक जाते हैं। इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म पर शॉर्ट वीडियो बनाकर मोटी रकम जुटाया जा सकता है। यहां हम आपको कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं जिसे फॉलो करके आप अपने रील्स पर लाखों व्यूज पा सकते हैं।
Reels पर व्यूज बढ़ाने के लिए इन बातों का रखें खास ध्यान
अच्छी जगह का चयन करें: आप जब भी रील्स बनाने जाएं तो अच्छी जगहों का चयन करें। क्योंकि, किसी भी वीडियो के लिए एक बेहतर बैकग्राउंड का होना बेहद ही जरूरी होता है। जगह का चयन अच्छा करेंगे तो आपकी वीडियो दिखने में शानदार लगेगा और लोग उससे आकर्षित होंगे। लोग आकर्षित होंगे तो वे आपके वीडियो को शेयर करेंगे और दूसरों तक पहुंचाएंगे। इस तरह वीडियो का व्यूज तेजी से बढ़ सकता है।
बेहतर टॉपिक का चयन करें: रील्स बनाते समय आप इस बात बेहद ही ध्यान रखें के आप किस टॉपिक पर वीडियो बना रहे हैं। आप ऐसे टॉपिक का चयन करें जो लोगों से जुड़ा हुआ हो। कोशिश करें कि रील्स में आप लोगों को किसी अच्छी चीजों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। काम का वीडियो बनाएंगे तो लोग उसे बार-बार देखेंगे जिससे उसकी व्यूज में बढ़ोतरी होगी।
म्यूजिक: शॉर्ट वीडियो शूट करने से पहले एक अच्छे गाने का चयन करें और उसके अनुसार ही वीडियो बनाने की कोशिश करें। गाना बेहतर होगा तो लोग उसे सुनने में दिलचस्पी दिखाएंगे।
पॉप्युलर ट्रेंड्स: ट्रेंडिंग हैशटैग्स और टॉपिक्स का उपयोग करें, जो आपके Reels को अधिक दर्शकों तक पहुंचाने में मदद कर सकते हैं।
शेयर करें: Reels को अपने अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा करें। उदाहरण के लिए अगर आप रील्स इंस्टाग्राम पर बनाए हैं तो उसे आप लिंक के साथ फेसबुक, ट्विटर जैसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करें।
टाइम: अधिक से अधिक दर्शकों को आकर्षित करने के लिए आपके Reels को साइडबार पर समय समय पर पोस्ट करें।
सहायक टूल्स: आप Reels को संपादित करने के लिए वीडियो संपादन उपकरणों का उपयोग कर सकते हैं, जैसे कि वीडियो फिल्टर, इफेक्ट्स, और टेक्स्ट।
आपको इस बात पर देना होगा कि Reels पर अधिक दर्शकों को प्राप्त करने में समय लग सकता है। इसलिए संवेदनशील और निरंतर रहना महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़ेंः आईफोन 15 के बाद Apple iPhone 16 की होने लगी चर्चा, खास फीचर के साथ 2024 में दे सकता है दस्तक
व्यूज पाकर कमा सकते हैं लाखों रुपये
आपको बता दें कि यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म वीडियो के व्यूज के अनुसार पैसे देता है। साथ ही यूट्यूब को मोनेटाइज कराने के लिए भी वीडियो पर बेहतर व्यूज का होना बेहद जरूरी है। इसी तरह इंस्टाग्राम पर व्यूज बढ़ने से आपके फॉलोअर्स की संख्या में मुनाफा होंगे। फॉलोअर्स बढ़ने से आपकी लोकप्रियता बढ़ने की चांस होगी और ऐड मिलने की संभावना रहेगी।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
21 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
23 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines