हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अब TV का बिल होगा कम, सरकारी ऐप से हटाएं फालतू चैनल और बचाएं हर महीने पैसे, जानें आसान तरीका

ट्राई का चैनल सेलेक्टर ऐप डीटीएच और केबल टीवी का बिल घटाने में मदद करता है. इस ऐप के जरिए आप अनचाहे चैनल हटाकर केवल पसंदीदा चैनलों के पैसे दे सकते हैं.

विज्ञापन
कैसे कम करें अपना DTH और केबल TV का बिल?

अगर आप भी केबल या डीटीएच के भारी बिल से परेशान हैं, तो भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण का ट्राई चैनल सेलेक्टर ऐप आपकी मदद कर सकता है. अक्सर लोग टीवी में ऐसे कई चैनल जोड़ लेते हैं जिन्हें वे कभी नहीं देखते हैं. बाद में वे इन्हें हटाना भूल जाते हैं और हर महीने फालतू पैसे देते रहते हैं. ट्राई के नियमों के मुताबिक ग्राहकों को केवल उन्हीं चैनलों के पैसे देने होते हैं जिन्हें वे देखना चाहते हैं. केबल या डीटीएच ऑपरेटर खुद कभी आपकी लिस्ट से चैनल कम नहीं करते हैं. ऐसे में यह सरकारी ऐप ग्राहकों को अपने प्लान में बदलाव करने की पूरी आजादी देता है.

ऐप में लॉगिन करने का आसान तरीका

इस ऐप का इस्तेमाल करना बहुत आसान है. इसे गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है. ऐप को खोलने के बाद आपको अपने डीटीएच ऑपरेटर जैसे टाटा प्ले, एयरटेल डिजिटल टीवी या डिश टीवी में से अपना ऑपरेटर चुनना होता है. इसके बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, सब्सक्राइबर आईडी या सेट-टॉप बॉक्स नंबर की मदद से ओटीपी डालकर लॉगिन किया जा सकता है. अलग-अलग ऑपरेटरों में लॉगिन की प्रक्रिया थोड़ी अलग हो सकती है, इसलिए ऐप में स्क्रीन पर दिख रहे निर्देशों का सही से पालन करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: GTA 6 को लेकर आया बड़ा अपडेट, क्या एक बार फिर टल सकती है रिलीज? एक्स डेवलपर ने कही बड़ी बात

विज्ञापन

अनचाहे चैनल हटाकर ऐसे कम करें अपना मंथली रिचार्ज

लॉगिन करने के बाद ऐप में आपको एक्टिव चैनलों और कुल मासिक खर्च का पूरा ब्योरा दिखने लगेगा. जो चैनल आप नहीं देखना चाहते हैं, उन्हें लिस्ट से अनचेक कर दें. यह ऐप आपके पसंदीदा चैनलों के हिसाब से सबसे सस्ते प्लान का सुझाव भी देता है. बदलाव पूरा करने के बाद सबमिट बटन दबाएं. इसके बाद आपको एक एक्नॉलेजमेंट नंबर मिलेगा और नए बिल की जानकारी भी दिखेगी. आमतौर पर 72 घंटों के भीतर आपके डीटीएच कनेक्शन पर नया प्लान चालू हो जाता है. इससे आपके टीवी देखने का मासिक खर्च तुरंत काफी कम हो जाता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola