Redmi Smart Fire TV 32 Price and Features: Xiaomi ने भारत में Redmi Smart Fire TV 32 2024 एडिशन लॉन्च किया है। यह पिछले साल के मॉडल की जगह लेने वाले उनके पॉपुलर स्मार्ट टीवी लाइनअप का लेटेस्ट मॉडल है। नया मॉडल फायर ओएस पर चलता है और इसमें 32 इंच का एचडी-रेडी डिस्प्ले है जो विविड पिक्चर इंजन टेक्नोलॉजी और बेहतर ऑडियो के साथ आता है। पिछले साल के टीवी की तरह, 2024 एडिशन में भी एलेक्सा वॉयस-इनेबल्ड रिमोट दिया गया है, जिसका यूज करके आप एक बटन के क्लिक पर कई काम कर सकते हैं। टीवी में मेटल बेजल-लेस फ्रेम है और यह 3-साइड बॉर्डरलेस डिजाइन के साथ आता है।
Redmi Smart Fire TV 32 की कीमत और उपलब्धता
Redmi Smart Fire TV 32 2024 एडिशन की कीमत 11,999 रुपये है। हालांकि, ग्राहक ICICI बैंक कार्ड का यूज करने पर 1,000 रुपये की छूट ले सकते हैं, जिससे इसकी कीमत घटकर 10,999 रुपये रह जाती है। यह टीवी 12 जून से mi.com, Amazon और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Redmi Smart Fire TV 32 के स्पेक्स
Redmi Smart Fire TV 32 2024 एडिशन 32-इंच HD-रेडी डिस्प्ले से लैस है, जिसमें 178-डिग्री व्यूइंग एंगल है। Redmi का दावा है कि डिस्प्ले को विविड पिक्चर इंजन टेक्नोलॉजी से बेहतर बनाया गया है, जो शार्प विजुअल देती है। इसके अलावा इसमें ऑटो लो लेटेंसी मोड और 6.5ms रिस्पॉन्स टाइम है, जो इसे गेमिंग और कई कामों में बेहतर बनाता है। टीवी में 96.9 परसेंट स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है, जो 3-साइड बॉर्डरलेस डिजाइन देता है।
ये भी पढ़ें- Sasta Data Recharge! सिर्फ 108 रुपये में 60 दिनों तक खूब चलाएं इंटरनेट
मिलती है 8GB इंटरनल स्टोरेज
टीवी 1.5GHz क्वाड-कोर कॉर्टेक्स A35 प्रोसेसर से लैस है, जिसे माली-G31 MP2 GPU के साथ जोड़ा गया है। डिवाइस में 1GB RAM और 8GB इंटरनल स्टोरेज है। स्मार्ट टीवी फायर टीवी ओएस 7 पर काम करता है, जो प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और डिज्नी+ हॉटस्टार जैसी पॉपुलर स्ट्रीमिंग सर्विस सहित 12,000 से ज्यादा ऐप्स को सपोर्ट करता है।
कनेक्टिविटी फीचर्स
कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वाई-फाई 802.11 एसी 2.4GHz और 5GHz बैंड दोनों को सपोर्ट करता है, एयरप्ले और वायरलेस स्ट्रीमिंग के लिए मीराकास्ट सहित बहुत सारे ऑप्शंस मिलते हैं। टीवी में ब्लूटूथ 5.0 भी दिया गया है। फिजिकल कनेक्टिविटी में 2 HDMI 2.1 पोर्ट, 2 USB 2.0 पोर्ट, एक 3.5mm ऑडियो जैक, एक ईथरनेट पोर्ट और एक एंटीना इनपुट दिया गया है।
MOTOROLA Envision X 80 cm (32 inch) HD Ready LED Smart Google TV
मोटोरोला भी इसी प्राइस में एक दमदार टीवी पेश कर रहा है जिसकी कीमत 11,999 रुपये है। अगर आप रेडमी वाले मॉडल के साथ नहीं जाना चाहते तो ये टीवी भी इस प्राइस रेंज में काफी बेहतर है। इसमें भी आपको OTT ऐप्स सपोर्ट के साथ कई शानदार फीचर्स मिलते हैं।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
11 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines