हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ढाई दिन तक सिंगल चार्ज में चलेगा ये फोन! 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 17 5G, जानें कीमत

रेडमी ने भारत में अपना नया फोन Redmi Note 17 5G लॉन्च कर दिया है. इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी समेत कई धांसू फीचर्स मिलने वाले हैं. जानिए कीमत, बैंक ऑफर्स और सभी फीचर्स की डिटेल्स

विज्ञापन

अगर आप बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स वाला नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो रेडमी आपके लिए नया ऑप्शन लेकर आया है. कंपनी ने भारत में अपना नया फोन Redmi Note 17 5G लॉन्च कर दिया है. ये फोन Note सीरीज का पहला स्मार्टफोन है जिसमें  8,000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर और HyperOS 3 जैसे फीचर्स मिलते हैं. कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 2.5 दिन यानी ढाई दिन तक चल सकता है.

Redmi Note 17 5G की कीमत और बिक्री

Redmi Note 17 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये रखी गई है. वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 30,999 रुपये में मिलेगा. इसे rctic Blue, Dark Night और Starlight Purple कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. वहीं SBI, Axis Bank और Kotak Bank के क्रेडिट कार्ड से खरीदी करने पर 3000 का इंस्टेट डिस्काउंट भी दे रही है.

धांसू डिस्प्ले और Snapdragon प्रोसेसर

फोन में 6.9 इंच का फुल एडी TrueColour AMOLED दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश सपोर्ट करता है. स्क्रीन में पीक ब्राइटनेस, गोरिल्ला ग्लास 7i की सेफ्टी और HydroTouch 2.0 फीचर मिलता है. इसकी वजह से गीले हाथों से भी स्क्रीन इस्तेमाल की जा सकती है.

विज्ञापन

इधर परफॉर्मेंस के लिए Redmi Note 17 5G में 4nm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 8जीबी तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का विकल्प मिलता है. जिसे एसडी कार्ड की मदद से 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है. यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है.

ये भी पढ़ें- YouTube चैनल शुरू करना है? कमाई के लिए कितने सब्सक्राइबर और Watch Hours चाहिए, जानिए

विज्ञापन

50MP कैमरा के साथ बड़ी बैटरी

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा है, जो 2x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है. इसके साथ सेकेंडरी कैमरा भी मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके लेकर कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर ये फोन करीब ढाई दिन तक चल सकता है. इसके अलावा एक चार्ज में लगभग 28.29 घंटे YouTube वीडियो देखे जा सकते हैं, 24.14 घंटे WhatsApp इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन

मिलेंगे ये दूसरे फीचर्स

इस फोन में बेहतर कूलिंग के लिए बेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा ये फोन IP65 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है.

ये भी पढ़ें- स्मार्टफोन गर्म होने पर आप भी तो नहीं करते ये गलती? वरना बैटरी से लेकर मदरबोर्ड तक हो सकता है भारी नुकसान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola