भारत में आज Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने अपने फैंस को फिर से बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल कंपनी ने Redmi Note 13 Pro 5G और Redmi Note 13 5G के लिए नए कलर वेरिएंट की घोषणा कर दी है। जहां 13 Pro को नया स्कार्लेट रेड शेड मिला है, वहीं Note 13 5G को नए क्रोमेटिक पर्पल कलर में लॉन्च किया गया है। बता दें कि Redmi ने कुछ दिन पहले Flipkart, Amazon और Xiaomi की ऑफिशियल साइट पर इसकी जानकारी दी थी। चलिए इन दोनों स्मार्टफोन्स के बारे में जानते हैं…
Redmi Note 13 Pro 5G Scarlet Red के स्पेसिफिकेशन
Redmi Note 13 Pro 5G के स्कार्लेट रेड कलर में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर मिलता है। डिवाइस 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K AMOLED स्क्रीन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ आता है। कैमरे की बात करें तो फोन में 200MP का प्राइमरी OIS + 8MP का अल्ट्रावाइड + 2MP का मैक्रो रियर कैमरा देखने को मिलता है जबकि फोन में सामने की तरफ 16MP का सेल्फी कैमरा है। इतना ही नहीं डिवाइस में 5,100mAh की बड़ी बैटरी और 67W चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है।
ये भी पढ़ें : इनवर्टर की बैटरी में कब डालना चाहिए पानी? कौन से वाटर का करें यूज, जानें
ऐसे खरीदें सस्ते में
Redmi Note 13 Pro 5G के नए वेरिएंट को अगर आप HDFC बैंक, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक और SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए खरीदते हैं तो 3,000 रुपये तक बचा सकते हैं जिससे फोन का लास्ट प्राइस 21,999 रुपये हो जाता है। वहीं, बिना किसी ऑफर के 8GB + 128GB वेरिएंट का प्राइस 24,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट का प्राइस 26,999 रुपये है।
Redmi Note 13 5G Chromatic Purple के स्पेसिफिकेशन
Xiaomi का ये स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 6080 चिपसेट से लैस है। इसमें AMOLED 120Hz स्क्रीन है। Note 13 में 33W चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी है। फोन 108MP का प्राइमरी रियर और 16MP का सेल्फी कैमरा से लैस है। दोनों फोन में Android 14 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS पर चलते हैं।
ऐसे लें डिस्काउंट ऑफर
Redmi Note 13 5G के नए वेरिएंट को अगर आप HDFC बैंक, ICICI बैंक, Axis बैंक और SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदते हैं तो 1,500 रुपये तक बचा सकते हैं जिसके बाद इसकी कीमत 15,499 रुपये हो जाती है। दोनों डिवाइस Mi.com, Flipkart.com, Amazon.com, Mi Home और रिटेल पार्टनर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
14 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
14 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
17 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
20 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines