Redmi Note 13 Pro Price in India: Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने जनवरी 2024 में भारत में Redmi Note 13 Pro 5G को लॉन्च किया था। यह हैंडसेट 25,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन खरीदारों के लिए बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। हालांकि अगर आप ऑफर के साथ डिवाइस खरीदते हैं, तो यह और भी बेहतर डील बन जाता है, जिससे आप इसे 20 हजार से कम में भी अपना बना सकते हैं। अगर आप भी इस हैंडसेट को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो चलिए टॉप ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मिल रही डील्स जानते हैं…
Redmi Note 13 Pro की कीमत
स्मार्टफोन 24,999 रुपये (8GB + 128GB) की शुरुआती कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। जबकि आप इसे 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वैरिएंट में भी खरीद सकते हैं जिसकी कीमत 26,999 रुपये और 28,999 रुपये है। यह डिवाइस आर्कटिक व्हाइट, कोरल पर्पल और मिडनाइट ब्लैक कलर में आता है। Xiaomi, Flipkart और Vijay Sales इस वक्त डिवाइस पर शानदार ऑफर दे रहे हैं।
Xiaomi पर Redmi Note 13 Pro डिस्काउंट ऑफर
Mi.com पर, खरीदार ICICI नेटबैंकिंग और ICICI बैंक क्रेडिट/डेबिट EMI, HDFC बैंक, SBI, एक्सिस बैंक और कोटक बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट ले सकते हैं। इसके अलावा, वेबसाइट Xiaomi/Redmi ग्राहकों के लिए Mi एक्सचेंज के जरिए 3,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट दे रही है। आप चेक आउट के समय Redmi Buds 5 भी 2,599 रुपये या Redmi Watch 3 Active को 2,299 रुपये में खरीद सकते हैं।
Flipkart पर Redmi Note 13 Pro डिस्काउंट ऑफर
Flipkart की बात करें तो, आप ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से चुनिंदा बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन ICICI बैंक, एक्सिस बैंक और SBI कार्ड के जरिए 3,000 रुपये की छूट ले सकते हैं। दूसरा HDFC बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन नॉन-EMI और EMI के जरिए 3,000 रुपये तक की छूट ले सकते हैं। इसके अलावा, आप चुनिंदा मॉडल के एक्सचेंज पर 3,500 रुपये तक की छूट ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें : AI फीचर्स के साथ आ रहे हैं Motorola के फोल्डेबल फोन, Samsung और OnePlus से होंगे सस्ते
Vijay Sales पर Redmi Note 13 Pro डिस्काउंट ऑफर
अगर आपके पास कोई बैंक कार्ड नहीं है या आप कोई एक्सचेंज बोनस नहीं लेना चाहते हैं, तो विजय सेल्स कूपन के जरिए डिवाइस पर 1,000 रुपये की छूट दे रहा है। आप वनकार्ड और यस बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर 5 परसेंट की छूट, HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI के जरिए 7.5 परसेंट की छूट या विजय सेल्स पर मोबिक्विक वॉलेट के जरिए 1,500 रुपये तक का कैशबैक भी ले सकते हैं।
Redmi Note 13 Pro के स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो स्मार्टफोन में 1.5K AMOLED 120Hz स्क्रीन, स्नैपड्रैगन 7s Gen 2, Android 13 पर बेस्ड MIUI 14, 67W चार्जिंग के साथ 5,100mAh की बैटरी, 200MP + 8MP + 2MP का रियर और 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। 25,000 रुपये से कम कीमत वाले ब्रैकेट में ये स्मार्टफोन नथिंग फोन 2a, वनप्लस नॉर्ड सीई 4, इनफिनिक्स नोट 40 प्रो प्लस, इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो, पोको एक्स6 प्रो, रियलमी 12 प्रो, रियलमी पी1 प्रो, सैमसंग गैलेक्सी एम55 को टक्कर देता दिखाई दे रहा है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 hr agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
4 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
6 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines