Redmi Note 13 Pro New Colour: चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी Redmi 23 जून यानी आज भारत में Redmi Note 13 Pro 5G को नए कलर में रिवील करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ऑफिशियल Xiaomi चैनल्स के अलावा, यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध होने वाला है। यह अपडेट Redmi के ग्लोबल मार्केट में स्मार्टफोन के ऑलिव ग्रीन कलर की घोषणा के बाद आया है। हालांकि हैंडसेट को भारत में लॉन्च नहीं किया गया था, लेकिन ऐसा लग रहा है कि कंपनी एक अलग सरप्राइज भारतीयों के लिए प्लान कर रही है।
Flipkart पर उपलब्ध इमेज में हैंडसेट रेड कलर में दिखाई दे रहा है। पोस्टर में फोन का नया लुक सामने आ गया है। डिवाइस में कलर के अलावा और कुछ भी बदलने की उम्मीद नहीं है। यह चीनी मार्केट में उपलब्ध न्यू ईयर एडिशन जैसा हो सकता है। लीक्स के मुताबिक Redmi Note 13 Pro 5G “गुड लक रेड” कलर में भारत आ सकता है। अगर यह लीक्स सही साबित होती हैं, तो डिवाइस में ब्लैक फ्रेम और वही कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है।
Redmi Note 13 Pro के स्पेसिफिकेशन
Redmi Note 13 Pro 5G में 6.67-इंच 1.5K AMOLED 120Hz स्क्रीन है जिसमें 1,800nits पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन देखने को मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में Adreno A710 GPU के साथ Snapdragon 7s Gen 2 CPU देखने को मिलता है और यह Android 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर चलता है। फोन में Xiaomi HyperOS अपडेट भी मिल रहा है जो इसे फ्यूचर प्रूफ बना देता है। फोन में IP54-रेटिंग, 67W चार्जिंग के साथ 5,100mAh की बैटरी मिलती है।
Redmi Note 13 Pro के कैमरा फीचर्स
कैमरा की बात करें तो फोन में 200MP OIS मेन + 8MP अल्ट्रा वाइड + 2MP मैक्रो रियर सेंसर और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.2, 3.5mm जैक और USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है। एक्स्ट्रा फीचर्स की बात करें तो इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट रीडर मिलता है।
Redmi Note 13 Pro की कीमत
यह तीन स्टोरेज वैरिएंट 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB में उपलब्ध है जिनकी कीमत 24,999 रुपये, 26,999 रुपये और 28,999 रुपये है। इस नए वेरिएंट का प्राइस भी इतना ही होने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
6 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
8 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
10 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
13 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines