हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

नया Redmi Note 12T Pro लॉन्च, मिलेंगे ये फीचर्स, कल से शुरू होगी प्री-सेल

विज्ञापन

Redmi ने अपने नए स्मार्टफोन Redmi Note 12T Pro और Pro+ को जल्द ही चीन में लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया है। फोन 3 कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा और Android ऑपरेटिंग सिस्टम के लेटेस्ट वर्जन पर आधारित MIUI 13 पर काम करेगा।

Redmi Note 12T Pro में मिलेंगे ये फीचर्स

नए स्मार्टफोन Redmi Note 12 Pro + में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है जो 144Hz LCD डिस्प्ले को स्पोर्ट करती है। फोन में 12GB LPDDR5 रैम और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। फोन Xiaomi के MIUI 13 स्किन के कस्टमाइज्ड वर्जन पर काम करेगा।

यह भी पढ़ें: Oppo Reno 10 Series की लॉन्च डेट और कलर ऑप्शन का खुलासा, कीमत भी आई सामने

फोटो और वीडियो के लिए फोन में 64 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है। यह एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। इसके साथ ही सेल्फी के लिए भी 16 एमपी का कैमरा मिलेगा। फोन में 5080 mAh कैपेसिटी की बैटरी मिलेगी जो 67W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करतेगी। फोन में दायें किनारे पर वॉल्यूम बटन और पावर बटन होगा।

30 मई से शुरू होगी प्री-सेल

कंपनी ने बताया कि यह पिछले साल अक्टूबर में चीन में लॉन्च की गई Redmi Note 12 सीरीज़ का ही फोन होगा। नया स्मार्टफोन तीन कलर वेरिएंट ब्लैक, व्हाइट और स्काई ब्लू रंग में खरीदा जा सकेगा। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार Redmi Note 12T Pro की प्री-सेल 30 मई को सुबह 10:00 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे) शुरू होगी।

ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें