Redmi Note 12 Turbo Sale: रेडमी ने अपने नए स्मार्टफोन रेडमी नोट 12 टर्बो को आखिरकार कल यानी 28 मार्च को चीन में लॉन्च कर दिया है। यह लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेन 2 चिपसेट वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। ग्राहक इस नए रेडमी फोन को खूब पसंद कर रहे हैं। लॉन्च के कुछ सेकेंड में ही इसके 1TB स्टोरेज वेरिएंट सोल्ड आउट हो गया है।
Redmi Note 12 Turbo 1TB वेरिएंट हुआ सोल्ड आउट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेडमी नोट 12 टर्बो चीन के प्रमुख तीन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्मों JD, Tmall, और Pinduoduo पर सबसे अधिक बिकने वाला बन गया। साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि रेडमी नोट 12 टर्बो का 1TB वेरिएंट कुछ ही सेकेंड में सोल्ड आउट हो गया।
Redmi Note 12 Turbo: क्या है कीमत?
आपको बता दें कि, रेडमी का यह स्मार्टफोन अभी बाजार में सबसे सस्ता 1TB स्मार्टफोन है। इसकी आधिकारिक कीमत केवल ¥2,799 (~$405) है। साल लॉन्च ऑफर का लाभ उठाकर इसे केवल 2,599 येन (~ $380) में खरीदा जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः Realme C55 ने रच दिया इतिहास, कुछ ही घंटे में बिक गए 1 लाख से अधिक फोन, जानिए कीमत
हालांकि, कंपनी ने ये नहीं बताया है कि फोन (Redmi Note 12 Turbo) के कितने यूनिट्स को बेची गई है। पहले Xiaomi उन नंबरों को साझा करती थी लेकिन अब उसने ऐसा करना बंद कर दिया है। लेकिन कंपनी द्वारा शेयर की जानकारी से यही लगता है कि यूजर्स को रेडमी का यह नया स्मार्टफोन खूब भा रहा है।
चीन के बाहर POCO F5 के रूप में होगा लॉन्च
खबर ये भी है कि चीन के बाहर रेडमी Note 12 Turbo को POCO F5 के रूप में लॉन्च किया जाएगा। जो अगले हफ्ते तक दस्तक दिए जाने की बात कही गई है। लेकिन एक खबर ऐसी आई है कि यह अगले हफ्ते लॉन्च नहीं होगा।कंपनी ने इसकी सटीक लॉन्चिंग डेट को लेकर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। अब देखना होगा कि पोको एफ5 भारत सहित अन्य बाजारों में कबतक दस्तक देगा।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
8 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
10 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
13 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
15 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines