Redmi Note 12 Series Launched: रेडमी के एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन मार्केंट में उपलब्ध हैं। वहीं, अब एक और नए हैडसेट ने बाजार में एंट्री ले ली है। कंपनी ने अपने घरेलू बाजार में रेडमी नोट 12 को लॉन्च कर दिया है। चीन में रेडमी नोट 12 प्रो सीरीज (Redmi Note 12 Pro Series) के लॉन्च इवेंट में इस फोन की घोषणा की है। आइए रेडमी नोट 12 की खासियत और कीमत समेत अन्य जानकारी जानते हैं।
Redmi Note 12 Specifications
- रेडमी नोट 2 में 6.67-इंच का सेंटर्ड पंच-होल सैमसंग AMOLED FHD +डिस्प्ले है।
- इसमें 2400 x 1080 पिक्सल, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 120Hz रिफ्रेश रेट है।
- फोन की स्क्रीन 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ है।
- ये फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 चिपसेट पर काम करता है।
- इसमें एलपीडीडीआर4एक्स रैम और यूएफएस 2.2 स्टोरेज है।
- Android 12 पर आधारित ये फोन MIUI 13 को बूट करता है।
अभी पढ़ें – कई बदलावों के साथ होगा आगामी Apple iPhone 15 Series, नहीं मिलेगा पावर और वाल्यूम का बटन!
Redmi Note 12 Camera
रेडमी नोट 12 में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें मुख्य कैमरा 48MP और डेप्थ सेंसर 2MP का है। फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा दिया गया है। बात करें अगर फोन की बैटरी की तो इसमें 5,000mAh की बैटरी है जिसमें 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
Redmi Note 12 Features
- एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर
- IP53 रेटिंग
- एक IR ब्लास्टर
- एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक
- डुअल सिम
- 5जी सपोर्ट
- डुअल-बैंड वाईफाई
- ब्लूटूथ 5.1
- जीएनएसएस
- यूएसबी टाइप-सी
Redmi Note 12 Price
- इसके 4GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत ¥1,199 (13,740 रुपये) है।
- इसके 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत ¥1,299 (14,816 रुपये) है।
- इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत ¥1,499 (17,134 रुपये) है।
- इसके 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत ¥1,699 (19,452 रुपये) है।
Redmi Note 12 Availability
बात करें रेडमी नोट 12 की उपलब्धता की तो इसका ब्लू, ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन होगा। इसे प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। चीन में 31 अक्टूबर, 2022 को रात 8 बजे GMT+8 से फोन की बिक्री शुरू कर दी जाएगा। बात रही भारत में फोन की उपलब्धता की तो इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। उम्मीद है कि रेडमी नोट 12 को जल्द भारत में पेश किया जा सकता है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
16 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
17 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
20 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
21 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
23 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines