Redmi Note 11SE Launch Price in India: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रेडमी के कई प्रोडक्ट्स भारतीय मार्केट में उपलब्ध हैं। यहां के ग्राहकों के बीच कंपनी का अलग ही नाम है। बेस्ट फीचर्स और बजट फ्रेंडली प्रोडक्ट्स के लिए कंपनी भारतीय ग्राहकों के बीच ज्यादा चर्चित है। कंपनी अपने कई प्रोडक्ट्स मार्केट में उतार चुकी है तो कई आने के लिए तैयार हैं। इनमें शामिल रेडमी नोट 11एसई की लॉन्च डेट और कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आ चुकी है।
अभी पढ़ें –आ गई boAt की नई स्मार्टवॉच Xtend Talk, फीचर्स के आगे कीमत बेहद कम!
Redmi Note 11SE Launch Date in India
रेडमी नोट 11एसई की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी गई है। इसे लेकर कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट Redmi India के जरिए एक ट्वीट किया है। इसमें बताया गया है कि Redmi Note 11SE को 26 अगस्त के दिन लॉन्च किया जाएगा।
Redmi Note 11SE Price and Availability in India
रेडमी नोट 11एसई को फ्लिपकार्ट और रेडमी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। कीमत की अगर बात करें तो ऐसा कहा जा रहा है कि रेडमी नोट 11एसई को 20 हजार रुपये से कम कीमत में पेश किया जाएगा। हालांकि, इसके बारे में अभी तक कोई भी जानकारी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है।
अभी पढ़ें – 5G in India: इन शहरों में सबसे पहले शुरू होगी 5जी सर्विस! जानिए
Redmi Note 11SE Specifications
रेडमी नोट 11एसई में 6.43 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। फोन में MediaTek Helio G95 SoC का प्रोसेसर होने की उम्मीद है। इसमें 5000mAh की बैटरी हो सकती है। इसमें Dual Stereo Speakers और Z Axis Vibration Motor होगा। कैमरे की बात करें तो इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें मुख्य कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा होगा।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
eMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
4 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
8 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
11 hrs agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
14 hrs agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
16 hrs agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 day agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
1 day agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines