Redmi K70 Pro: शाओमी अपनी K70 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है। आधिकारिक लॉन्च से पहले इस अपकमिंग सीरीज के प्रो वेरिएंट को गीकबेंच पर देखा गया है। लिस्टिंग से इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है। आइये इस फोन पर एक नजर डालते हैं…
Redmi K70 Pro गीकबेंच पर लिस्ट
रेडमी K70 Pro को गीकबेंच डेटाबेस पर मॉडल नंबर 23113RKC6C के साथ देखा गया है। बेंचमार्किंग प्लेटफ़ॉर्म में K70 प्रो पर कोरोट कोडनेम वाले मदरबोर्ड का उल्लेख है और इसमें 2GHz पर चलने वाले चार कोर, 3GHz पर तीन कोर और 3.35GHz पर चलने वाला एक प्राइमरी कोर शामिल है। यह मीडियाटेक डाइमेंशन 9200+ से मेल खाता है। गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि यह स्मार्टफोन 16GB रैम से लैस होगा। इसके साथ ही यह अपकमिंग स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
कैसा रहा प्रदर्शन
गीकबेंच स्कोर पर नजर डालें तो Redmi K70 Pro ने सिंगल-कोर पर 1,882 और मल्टी-कोर पर 4,536 अंक हासिल किया है। हालांकि, लिस्टिंग से इसके अन्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं होता है।
यह भी पढ़ेंः Laptop को सही रखना है तो करें ये काम, केवल 10 फीसदी लोग ही रखते हैं ध्यान
संभावित स्पेसिफिकेशन्स
लीक के जरिए सामने आए स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालें तो यह स्मार्टफोन 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,120mAh की पावरफुल बैटरी से लैस हो सकता है। इसके अतिरिक्त, इसमें 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला एक फ्लैट डिस्प्ले होने की संभावना है।
इसके अतिरिक्त, वीवो भी अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। वीवो के इस अपकमिंग फोन का नाम vivo V29e है। इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78 इंच का एमोलेड डिस्पले देखने को मिल सकता है। कैमरे के मोर्चे पर इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 64 MP + 8 MP डुअल प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। डिवाइस USB Type-C Port चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी से लैस हो सकता है।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
3 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
5 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
7 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
10 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines