Redmi A2 Series Sale Today: भारत में 10 हजार रुपये से कम कीमत में कई स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। हाल ही में इस सेगमेंट रेडमी ने भी अपने दो नए फोन जोड़े हैं। रेडमी ए1 के बाद कंपनी ने रेडमी ए2 सीरीज को भारत में कुछ दिनों पहले लॉन्च किया है, जिसकी बिक्री आज यानी 23 मई 2023 से शुरू है।
रेडमी ए2 सीरीज में शामिल रेडमी ए2 और रेडमी ए2 प्लस स्मार्टफोन अमेजन के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध किया जाएगा। फोन को 10 हजार से कम में पेश किया गया है। आइए रेडमी ए2 और रेडमी ए2 प्लस की कीमत और ऑफर्स के बारे में जानते हैं।
Redmi A2 Series Price in India
रेडमी A2 के 3 स्टोरेज वेरिएंट 10 हजार से कम कीमत में आते है। इसके 2GB रैम + 32GB स्टोरेज की कीमत 5,999 रुपये, 2GB + 64GB की कीमत 6,499 रुपये और 4GB + 64GB की कीमत 7,499 रुपये है।
रेडमी A2+ का सिंगल वेरिएंट 4GB + 64GB है, जिसकी कीमत 8,499 रुपये है। फोन के तीन कलर ऑप्शन्स- सी ग्रीन, एक्वा ब्लू और क्लासिक ब्लैक है।
Redmi A2 Series Availability
रेडमी A2 और रेडमी A2 प्लस की भारत में बिक्री 23 मई 2023 से शुरू है। फोन को Mi.com और अमेजन की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इस पर बैंक ऑफर दिया जाएगा। आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करके 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पाया जा सकेगा।
Redmi A2 Specifications
रेडमी A2 में 1,600 x 720-पिक्सेल रिजॉल्यूशन के साथ 6.52 इंच का LCD डिस्प्ले है। ये फोन MediaTek Helio G36 चिपसेट द्वारा संचालित है। ये फोन बॉक्स से बाहर Android 12 (Go Edition) पर काम करता है। इसमें दो रियर कैमरा है, जिसमें 1 एलईडी फ्लैश, 8MP सेंसर और QVGA कैमरा है। फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा है।
Redmi A2 Plus Specifications
रेडमी A2+ में 6.52 इंच का HD+ डिस्प्ले है जो 120Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। ये फोन MediaTek Helio G36 चिपसेट द्वारा संचालित है। इसमें 8MP के प्राइमरी कैमरे के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसके फ्रंट में भी 5MP का सेल्फी कैमरा है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी है।
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
21 mins agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 hr ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
3 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines