हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Redmi A2 Series भारत में 19 मई को होगी लॉन्च, जानें खासियत

विज्ञापन

Redmi A2 Series: बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों में शुमार Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि Redmi A2 सीरीज भारतीय बाजार में 19 मई को लॉन्च होगी। लाइनअप में Redmi A2 और A2+ मॉडल शामिल हैं। यहां हम इन दोनों अपकमिंग फोन से जुड़ी सभी जानकारियां देंगे…

Redmi A2 सीरीज की खासियत

चाइनीज मोबाइल फोन निर्माता ने वैश्विक बाजारों में मार्च 2023 में A2 सीरीज के स्मार्टफोन की घोषणा की थी और अब, ब्रांड ने पुष्टि की है कि लाइनअप इंडियन मार्केट में भी आएगा। दोनों स्मार्टफोन काफी हद तक एक-दूसरे से मिलते-जुलते हैं और दोनों के स्पेसिफिकेशन लगभग समान है। दोनों मॉडलों में 6.52 इंच का एचडी+ एलसीडी पैनल है और ये मीडियाटेक हीलियो जी36 एसओसी से लैस आते हैं।

कैमरा और बैटरी

कैमरे के मोर्चे पर बात करें तो A2 और A2+ दोनों फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि पीछे की तरफ सेकेंडरी डेप्थ सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है।

जहां तक बैटरी की बात है तो हुड के तहत, दोनों डिवाइस में 5,000mAh की पावरफुल बैटरी मिलती है। लेकिन केवल स्टैंडर्ड वेरिएंट 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा दोनों डिवाइस Android 13 Go Edition पर चलते हैं।

ये भी पढ़ेंः मार्केट में तहलका मचाने आ गया Honor का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन, खासियत जानकर हो जाएंगे फिदा

दोनों फोन में क्या है अंतर?

दोनों फोन के बीच एकमात्र अंतर थोड़े अधिक महंगे Redmi A2+ मॉडल पर रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है, जो बेस वेरिएंट में नहीं है।

कलर ऑप्शन और उपलब्धता

अब तक की जानकारी के अनुसार, A2 और A2+ को भारत में कई कलर ऑप्शन के साथ पेश किए जानें की संभावना है। जिनमें लाइट ब्लू, लाइट ग्रीन और ब्लैक जैसे कलर शामिल हैं। इसके अलावा, दोनों स्मार्टफोन्स में लेदर जैसा बैक पैनल होगा। Redmi A2 सीरीज की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के साथ-साथ ऑफलाइन स्टोर्स और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर होगी। फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इन दोनों फोन की कीमत की जानकारी नहीं दी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें