Redmi A2 Series Launch Price in India: शाओमी के उप-ब्रांड रेडमी ने भारत में अपने लेटेस्ट एंट्री लेवल स्मार्टफोन लाइनअप में नए फोन पेश किए हैं। रेडमी ए1 सीरीज का उत्तराधिकारी फोन रेडमी ए2 सीरीज भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने फोन को 10 हजार से कम के सेगमेंट में पेश किया है, जिसमें कई शानदार फीचर्स हैं।
रेडमी ए2 और रेडमी ए2 प्लस को भारत में लॉन्च किया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन दमदार बैटरी और कई शानदार फीचर्स के साथ है। आइए रेडमी ए2 प्लस के बारे में विस्तार से जानते है।
Redmi A2 Series की कीमत
रेडमी ए2 के तीन वेरिएंट्स लॉन्च किए गए हैं। इसके 2GB+32GB की कीमत 5,999 रुपये, 2GB+64GB की कीमत 6,499 रुपये और 4GB+64GB की कीमत 7,499 रुपये है। जबकि, रेडमी ए2 प्लस को सिंगल वेरिएंट 4GB + 64GB में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 8,499 रुपये है।
Redmi A2 Series की उपलब्धता
रेडमी ए2 प्लस सी ग्रीन, कैलमिंग एक्वा ब्लू और क्लासिक ब्लैक में उपलब्ध है। उपलब्धता की बात करें तो फोन 23 मई को दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। अमेजन के माध्यम से फोन को बेचा जाएगा। आईसीआईसीआई बैंक कार्ड से 500 रुपये तक की छूट का लाभ दिया जाएगा।
Redmi A2+ के स्पेसिफिकेशन्स
रेडमी ए2 प्लस में 6.52-इंच HD+ वॉटर-ड्रॉप नॉच डिस्प्ले है, जो 120Hz टच सैंपलिंग रेट प्रदान करता है। ये फोन ऑक्टा-कोर हेलियो G36 प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जिसके साथ 3GB वर्चुअल रैम ऑप्शन सहित 7GB तक रैम है।
कैमरे की बात करें तो फोन में 8MP AI डुअल रियर कैमरा सिस्टम है। सेल्फी के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा है। कैमरा पोर्ट्रेट मोड, टाइम-लैप्स और शॉर्ट वीडियो जैसे फीचर्स हैं।
रेडमी ए2 सीरीज में 5000mAh की बैटरी है। बॉक्स के साथ 10W चार्जिंग सपोर्ट का चार्ज दिया जाएगा। दावा है कि सिंगल चार्जिंग पर ये फोन एक महीने से ज्यादा समय तक स्टैंडबाय पर रह सकता है। इसमें चार्जिंग के लिए 3.5 एमएम हेडफोन जैक और एक माइक्रो यूएसबी पोर्ट भी है।
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 hr agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines