Redmi A2 Launch Date Price in India: रेडमी ने पिछले साल सितंबर में रेडमी ए1 (Redmi A1) को लॉन्च किया था, जोकि एक कीफायती डिवाइसों में से एक है। खरीदारों द्वारा इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। लोकप्रिता को देखते हुए रेडमी ए1 का अलग मॉडल रेडमी ए2 मार्केट में उतरने की तैयारी में है।
लीक डिटेल्स के मुताबिक Redmi ए1 का उत्तराधिकारी जल्द पेश किया जा सकता है। पता चला है कि Redmi A1 की जगह लेने Redmi A2 आ रहा है। लॉन्च से पहले स्मार्टफोन का डिजाइन, स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी लीक हो गई है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
और पढ़िए –और पढ़िए –WhatsApp IOS यूजर्स के लिए धांसू फीचर लॉन्च, बिना रुकावट दूसरे ऐप्स के साथ भी हो सकेगी वीडियो कॉल
Redmi A2 Specifications (Leaked)
टिपस्टर सुधांशु अंभोरे द्वारा 91mobiles के साथ साझा की गई तस्वीर में Redmi A2 का डिज़ाइन Redmi A1 जैसा प्रतीत होता है। स्मार्टफोन में वाटर नॉच डिस्प्ले और डुअल कैमरा है। फोन में मैट टेक्सचर समेत पॉलीकार्बोनेट बैक पैनल मिलेगा।
इमेज के मुताबिक रेडमी A2 में 6.52 इंच का एचडी+ डिस्प्ले होगा, जिसके चारों तरफ बेज़ेल होंगे। इसमें पीछे की तरफ डुअल 8MP AI कैमरे होंगे। रियर कैमरों को एक LED फ्लैश मॉड्यूल द्वारा सपोर्ट प्रदान की जाएगी।
ये फोन MediaTek Helio G36 SoC द्वारा चलेगा। स्मार्टफोन 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। इसके अलावा, डिवाइस में 5,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है। कहा जाता है कि यह बॉक्स से बाहर एंड्रॉइड 12 (गो संस्करण) पर चलता है।
Redmi A2 Feature (Leaked)
कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में डुअल-सिम 4, ब्लूटूथ 5.0 और वाई-फाई मिल सकता है। स्मार्टफोन ऑडियो के लिए 3.5MM हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट के साथ आएगा। फोन के डाइमेंशन्स भी शेयर किए गए। इसका डाइमेंशन- 164.9 x 76.8 x 9.1 मिमी होगा। इसका वजन 192 ग्राम बताया जा रहा है।
और पढ़िए –WhatsApp Web पर करना है इनकमिंग कॉल नोटिफिकेशन डिसेबल? ये है तरीका…
Redmi A2 Price
Redmi A2 की यूरोपीय कीमत लीक। स्मार्टफोन की कीमत EUR 109 यानी करीब 9,500 रुपये होने का अनुमान है। हालांकि, यह यूरोपीय कीमत है, बाजार में प्रतिस्पर्धा को देखते हुए भारतीय कीमत कम हो सकती है।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
8 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
11 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
13 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
14 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines