Redmi का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च, 5000mAh बैटरी के साथ करेगा Android Go पर काम
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Redmi A1+ Launched: शाओमी (Xiaomi) ने अपना लेटेस्ट और किफायती स्मार्टफोन पेश कर दिया है, जो रेडमी ऐ1 (Redmi A1) का अगल वर्जन है। शाओमी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन का नाम रेडमी ऐ1 प्लस (Redmi A1+) है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 5000mAh बैटरी दी गई है।
भारत में पिछले महीने कंपनी ने अपना रेडमी A1 लॉन्च किया था, जो Android Go पर काम करता है। वहीं, अब इसका दूसरा फोन Redmi A1+ भी पेश कर दिया है। ये भी Android Go ही काम करेगा। इससे पहले साल 2019 में रेडमी गो (Redmi Go) एंड्रॉयड गो के साथ आ चुका है।
रेडमी ऐ1 का नया वेरिएंट Redmi A1+ लॉन्च कर दिया गया है। शाओमी इस फोन की टेस्टिंग काफी समय से कर रही थी, जिसे अब एंट्री लेवल स्मार्टफोन की लिस्ट में शामिल कर दिया गया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Redmi A1+ को फिलहाल केन्या में पेश किया गया है। इस फोन को जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। फोन की कीमत 85 डॉलर (करीब 7 हजार रुपये) रखी गई है। इसे सिंगल 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। यह फोन ब्लू, ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है।
रेडमी ऐ1+ स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 10W के चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। बात करें कैमरे की तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें मुख्य कैमरा 8 मेगापिक्स और डेप्थ सेंसर 0.3 मेगापिक्सल है। बात करें फ्रंट कैमरे की तो इसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: