Redmi 13C 5G Flipkart Deal: क्या आप भी काफी टाइम से सस्ता 5G फोन ढूंढ रहे हैं? अगर हां, तो Flipkart New Year सेल की बेस्ट डील्स बिलकुल भी मिस न करें। इस सेल में Redmi का 5G फोन सिर्फ 8,999 रुपये में मिल रहा है। कीमत के हिसाब से देखें तो इस फोन में काफी तगड़े फीचर्स भी मिल रहे हैं, जो इसे इस प्राइस पर एक बेस्ट ऑप्शन बना देता है। चलिए जानते हैं रेडमी का ये कौन-सा डिवाइस है और इसकी कीमत कितनी है? फोन पर क्या कोई खास ऑफर भी मिल रहा है? आइए सबकुछ जानें…
REDMI 13C 5G Discount Offer
दरअसल फ्लिपकार्ट REDMI 13C 5G पर इस वक्त सबसे जबरदस्त डील ऑफर कर रहा है जहां से आप इस फोन को अभी सिर्फ 8,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। फोन का एक्चुअल प्राइस तो 13,999 रुपये है, यानी कंपनी डिवाइस पर सीधे 5,000 रुपये की छूट दे रही है। कंपनी इस फोन पर 2491 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दे रही है जो आपको चेक आउट पेज पर पेमेंट के टाइम मिलेगा जिससे फोन का प्राइस काफी ज्यादा कम हो जाता है।
गजब का एक्सचेंज ऑफर
इतना ही नहीं फ्लिपकार्ट इस फोन पर खास एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर के साथ आप डिवाइस पर एक्स्ट्रा 3000 रुपये तक की छूट भी ले सकते है, जिससे फोन की कीमत और भी ज्यादा कम हो जाता है। अगर आपके पास पुराना सैमसंग फोन है तो आपको 3500 रुपये तक भी मिल सकते हैं। ये पूरी तरह से आपके पुराने फोन की कंडीशन पर डिपेंड करता है।
इसी महीने आ रहा इसका अपग्रेड मॉडल
हालांकि Redmi इस डिवाइस का जल्द ही अपग्रेड मॉडल Redmi 14C 5G भी लॉन्च करने जा रहा है जिसकी कंपनी ने लॉन्च डेट भी कंफर्म कर दी है। कंपनी के लैंडिंग पेज के अनुसार, हैंडसेट भारत में 6 जनवरी, 2025 को लॉन्च होगा। यह Redmi 13C 5G हैंडसेट के अपग्रेड होगा, जिसे पिछले साल दिसंबर में देश में लॉन्च किया गया था। फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन की उपलब्धता की पुष्टि हो गई है। बताया जा रहा है कि Redmi 14C 5G रेडमी के 14R 5G का रीब्रांडेड वर्जन है, जिसे इस सितंबर में चीन में लॉन्च किया गया था।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
6 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
9 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
10 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
12 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines