Redmi 13 5G Price Leak: चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी Xiaomi भारत में 9 जुलाई को Redmi 13 5G लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। रिलीज से कुछ दिन पहले, ही इस बजट स्मार्टफोन की कीमत टिपस्टर अभिषेक यादव ने X पर लीक कर दी है। कंपनी ने पहले ही कंफर्म कर दिया था कि डिवाइस में क्रिस्टल ग्लास डिजाइन और स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 एक्सेलेरेटेड एडिशन प्रोसेसर मिलेगा। लीक हुई कीमत के साथ चलिए जानें डिवाइस में क्या कुछ रहेगा खास…
Redmi 13 5G की भारत में कीमत
टिपस्टर के अनुसार, हैंडसेट दो स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च हो सकता है: 6GB + 128GB और 8GB + 128GB। जिसमें बेस मॉडल की कीमत 13,999 रुपये से शुरू हो सकती है, जबकि 8GB रैम वेरिएंट का प्राइस 15,999 रुपये हो सकता है। डिवाइस पर 1,000 रुपये का कैशबैक भी मिल सकता है। हालांकि टिपस्टर ने जो कीमतें शेयर की हैं वो बिना किसी बैंक ऑफर के हैं। दूसरी तरफ Xiaomi ने Redmi 13 5G की कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। इसलिए, ये डिटेल्स लॉन्च के समय बदल भी सकती हैं। चलिए फोन के फीचर्स पर भी एक नजर डालते हैं…
Redmi 13 5G के फीचर्स
कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.79-इंच की LCD FHD+ स्क्रीन होगी। डिवाइस स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 AE पर चलने वाला है और इसमें HyperOS मिलेगी। इसमें 33W चार्जिंग के साथ 5,030mAh की बैटरी होगी। कैमरा की बात करें तो हैंडसेट में पीछे की तरफ LED फ्लैश के साथ 108MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की बात कही जा रही है।
आ रहे हैं ये प्रोडक्ट्स भी…
यह फोन सिक्योर ऑथेंटिकेशन के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर के साथ आता है। फोन के ब्लैक, पिंक और ब्लू कलर में आने की बात कही जा रही है। इसमें चार्जिंग के लिए हेडफोन जैक, IR ब्लास्टर और USB टाइप-C पोर्ट होने की संभावना है। इस बीच, कंपनी 9 जुलाई को Xiaomi Robo Vacuum Cleaner X10, Redmi Buds 5C, Xiaomi Pocket Power Bank और Power Bank 4i को भी पेश करेगी।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
41 mins agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
5 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
7 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
7 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
8 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines