Redmi 13 5G Launch Price: चीनी स्मार्टफोन मेकर Xiaomi अपनी 10वीं सालगिरह के जश्न के तौर पर 9 जुलाई यानी आज भारत में Redmi 13 5G लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने स्मार्टफोन और दूसरे टेक प्रोडक्ट्स के लॉन्च के लिए अपने ऑफिशियल YouTube पेज पर लाइव स्ट्रीम शेड्यूल किया है। फोन मेकर ने Redmi 13 5G के कुछ स्पेसिफिकेशन भी कंफर्म कर दिए हैं, लेकिन लीक्स में फोन के सभी फीचर्स सामने आ गए हैं, जिसमें वेरिएंट वाइज फोन का प्राइस भी शामिल है। चलिए फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं…
Redmi 13 5G लॉन्च लाइव स्ट्रीम
आज आप दोपहर 12:00 बजे Xiaomi India के ऑफिशियल YouTube चैनल पर जाकर इवेंट को लाइव देख सकते हैं। आप ‘लाइव’ सेक्शन में जाकर “Xiaomi India Turns 10 – Unveiling Redmi 13 5G, Redmi Buds 5C and much more!” देख सकते हैं। नीचे हमने आपके लिए लाइव स्ट्रीम वीडियो का लिंक ऐड किया है जहां आप पूरे इवेंट को देख सकते हैं।
Redmi 13 5G के स्पेसिफिकेशन
Redmi 13 5G में 6.79-इंच FHD+ LCD 120Hz डिस्प्ले होने की उम्मीद है। डिजाइन की बात करें तो, स्मार्टफोन में रियर पर क्रिस्टल ग्लास डिजाइन दिए जाने की बात कही जा रही है। फोन स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 एक्सेलरेटेड एडिशन चिपसेट को स्पोर्ट करेगा और Xiaomi HyperOS पर चलेगा। इतना ही नहीं फोन में 33W चार्जिंग के साथ 5,030mAh की बैटरी मिलेगी। कैमरा के मामले में भी ये डिवाइस काफी जबरदस्त होने वाला है इसमें 108MP का रियर कैमरा होगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो, स्मार्टफोन ब्लू, पिंक और ब्लैक कलर में आ सकता है।
ये भी पढ़ें : Elon Musk ने WhatsApp को बताया ‘Spyware’, मामला जानकर आप भी पकड़ लेंगे माथा!
Redmi 13 5G की कीमत
हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, Redmi 13 5G दो स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया जा सकता है जिसमें 6GB + 128GB और 8GB + 128GB वेरिएंट शामिल होगा। 6GB वाले वेरिएंट की कीमत भारत में 13,999 रुपये और 8GB वेरिएंट का प्राइस 15,999 रुपये हो सकता है।
ये प्रोडक्ट भी होंगे लॉन्च
Redmi 13 5G के अलावा, चीनी कंपनी Redmi Buds 5C, Xiaomi Pocket Power Bank 10,000mAh, Xiaomi Power Bank 4i 10,000mAh और Xiaomi Robo Vacuum Cleaner X10 भी लॉन्च कर सकता है। Redmi TWS तीन कलर ऑप्शन बास व्हाइट, सिम्फनी ब्लू और एकॉस्टिक ब्लैक में आने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
35 mins agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
4 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
6 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
7 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
8 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines