Redmi 12C Launch Price In India: रेडमी अपने नए स्मार्टफोन Redmi 12C को भारत में कल यानी 30 मार्च, दोपहर 12 बजे लॉन्च करने वाला है। यह स्मार्टफोन 10 हजार रुपये से भी कम कीमत में दस्तक देने वाला है। यह अपकमिंग फोन धांसू फीचर्स से लैस होगा इसमें 5000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ 6.7 इंच का बड़ी डिस्प्ले देखने को मिलेगा। यहां हम आपको तस्वीरों के जरिए रेडमी 12C के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देंगे।
मिलेगा 6.7 इंच का डिस्प्ले
लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए हैं। शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर जारी इसके पोस्टर से पता चलता है कि इस आगामी स्मार्टफोन का डिस्प्ले का साइज 6.7 इंच का होगा।
बैटरी भी दमदार
कंपनी ने इस स्मार्टफोन में पावरफुल बैटरी भी देने की योजना बनाई है। जारी तस्वीर से पता चलता है कि इसमें 5,000mAh क्षमता वाली बैटरी मिलेगी।
11GB तक रैम
फोन में 5GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलेगा, जो कुल रैम को 11GB तक बढ़ा देती है। इससे यह भी पता चलता है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को 6GB रैम के साथ पेश करेगा।
शानदार लुक
रेडमी ने इस स्मार्टफोन को शानदार लुक में पेश करने की भी काफी कोशिश की है। दिखने में यह फोन बेहद ही कमाल का लग रहा है।
ये भी पढ़ेंः Realme अगले महीने लॉन्च करेगा धाकड़ फोन, मिलेगा 8GB तक रैम
कैमरा
कंपनी ने इस स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल कैमरा दिए जाने की पुष्टि की है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और एक AI कैमरा शामिल है। कुल मिलाकर यूजर्स इस फोन बेहतरी फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
प्रोसेसर
यह अपकमिंग स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर से लैस होगा।
क्या होगी कीमत?
कंपनी ने इस रेडमी 12C की सटीक कीमत की जानकारी नहीं दी है। लेकिन जारी पोस्टर से पता चलता है कि यह मार्केट में 10 हजार रुपये से कम दाम में उपलब्ध होगा।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
10 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
11 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
14 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
15 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
17 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines