Redmi 12C Launch In India: स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी ने भारत में दो नए फोन Redmi 12C और Redmi Note 12 4G को लॉन्च किया है। कंपनी ने रेडमी 12C को 10 रुपये से कम कीमत में पेश किया है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सिस्टम एक बड़ी स्क्रीन सहित धांसू फीचर्स दिए गए हैं। चलिए रेडमी 12C के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं।
Redmi 12C: भारत में कीमत और उपलब्धता
रेडमी ने अपने इस नए स्मार्टफोन को भारत में दो- 4GB + 64GB और 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। इन दोनों मॉडल की कीमत क्रमशः 8,999 रुपये और 10,999 रुपये रखी गई है। इसे ग्रेफाइट ग्रे, ओशन ब्लू, मिंट ग्रीन और लेवेंडर पर्पल जैसे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। डिवाइ की बिक्री 6 अप्रैल को Amazon India, Mi.com, Mi Store और ऑफलाइन स्टोर्स के माध्यम से की जाएगी। अब चलिए इसके स्पेसिफिकेशन्स जान लेते हैं।
Redmi 12C के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा के साथ आता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और एक डेप्थ सेंसर मिलता है। साथ ही सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
ये भी पढ़ेंः Infinix Hot 30 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जानें कीमत-फीचर्स
फोन में 6.71 इंच का IPS LCD पैनल है, जो 1650 x 720 पिक्सल का एचडी + रिजॉल्यूशन के साथ आता है। यह 20.6:9 आस्पेक्ट रेशियो, 500 निट्स ब्राइटनेस, 1500:1 कंट्रास्ट रेशियो और 70 प्रतिशत एनटीएससी कलर गैमट प्रदान करता है। फोन एंड्रॉइड 12 ओएस पर चलता है, जो एमयूआई 13 के साथ ओवरलेड है।
हुड के तहत, Redmi 12C में Helio G85 चिपसेट है। SoC के साथ 6GB तक LPDDR4x रैम, 5GB तक वर्चुअल रैम और 128GB तक eMMC 5.1 स्टोरेज है। साथ ही इसके इंटरनल स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
संबंधित खबरें
भारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 hr agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
3 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
4 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
5 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
8 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines