Redmi 12C and Redmi Note 12: हाल ही में दिग्गज चीन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारतीय बाजार में अपन दो बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन को लॉन्च किया था, जिसकी बिक्री अब शुरू हो चुकी है। फ्लिपकार्ट के माध्यम से रेडमी 12सी और रेडमी नोट 12 की बिक्री शुरू कर दी गई है।
दोनों स्मार्टफोन ऑफर्स के जरिए असल कीमत से कम में खरीदे जा सकते हैं। अगर आप भी रेडमी का लेटेस्ट फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आइए आपको रेडमी 12सी और रेडमी नोट 12 पर मिलने वाली ऑफर्स के बारे में जानते हैं।
और पढ़िए – WhatsApp Status को अब सीधा कर सकेंगे FB Stories पर शेयर, जानिए कैसे?
Redmi 12C Price in India
रेडमी 12C स्मार्टफोन के 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये है। जबकि, इसके 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये है। ऑफर्स के जरिए फोन को इससे भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
Redmi Note 12 Price in India
रेडमी नोट 12 के 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है, जबकि 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है। फोन पर बैंक ऑफर दिया जा रहा है जिससे इसकी कीमत कम हो सकती है।
और पढ़िए – Vivo X90 Series: भारत में वीवो एक्स90 और वीवो एक्स90 प्रो की इस दिन होगी दमदार एंट्री, मिलेगी तगड़ी बैटरी!
Redmi 12C and Redmi Note 12 Offers
ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके 1 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा अन्य कार्ड से पेमेंट करने पर भी छूट का लाभ मिल सकता है।
आप चाहें तो एक्सचेंज बोनस से भी सस्ते में फोन खरीद सकते हैं। रेडमी या शाओमी के फोन को एक्सचेंज करने पर 1,500 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा, जबकि अन्य ब्रांड्स के स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 1 हजार रुपये का डिस्काउंट का लाभ मिलेगा।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
10 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
12 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
14 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
16 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines