Redmi 12 Launch Date Price in India: एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन की तलाश हर एक आम आदमी को रहती है। भारतीय बाजार में ज्यादातर ग्राहक 15 हजार से 25 हजार रुपये के बीच की कीमत में फोन खरीदने वाले हैं। इन ग्राहकों को अपना टारगेट बनाने में रेडमी हमेशा से आगे रहा है।
शाओमी की कंपनी रेडमी को शुरुआत से एक बजट स्मार्टफोन के लिए जाना जाता है। भारत में कंपनी के कई स्मार्टफोन उपलब्ध हैं, जब लोगों की डिमांड को देखते हुए कंपनी लगातार नए-नए मॉडल्स ला रही है। अगले महीने रेडमी का एक नया स्मार्टफोन आ रहा है जिसका नाम रेडमी 12 है। आइए इसकी लॉन्च डेट, कीमत और खासियत के बारे में जानते हैं।
Redmi 12 Launch Date in India
इस साल 2023 जून की शुरुआत में रेडमी 12 को चुनिंदा वैश्विक बाजारों में लॉन्च किया गया था। जबकि, भारत में रेडमी 12 को 1 अगस्त 2023 को लॉन्च किया जाएगा। रेडमी इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पुष्टी कर दी है कि रेडमी 12 को जेड ब्लैक, मूनस्टोन सिल्वर और पेस्टल ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।
Redmi 12 Price & Availability in India
रेडमी 12 को दो वैरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। यूरोपीय बाजारों में 4GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज ऑप्शन है। यहां पर इसकी कीमत EUR 199 यानी लगभग 17,000 रुपये है।
थाईलैंड में इसके 8GB + 128GB ऑप्शन की कीमत THB 5,299 यानी लगभग 12,500 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो फोन को कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट के अलावा अमेजन और फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध किया जाएगा।
Redmi 12 India Specifications (Expected)
उम्मीद की जा रही है कि भारत में रेडमी 12 का वैश्विक संस्करण ही आ सकता है। इस फोन में 6.79 का फुल-एचडी+ (1,080 x 2,460 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें 90Hz तक रिफ्रेश रेट हो सकता है। आउट-ऑफ-द-बॉक्स ये फोन एंड्रॉइड 13-आधारित MIUI 14 चलाता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी होगी, जो 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ हो सकता है।
इसका वैश्विक संस्करण मीडियाटेक हेलियो G88 SoC द्वारा संचालित है, जिसे 8GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक eMMC 5.1 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल, सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस और तीसरा कैमरा 2-मेगापिक्सल सेंसर के साथ होगा। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।
संबंधित खबरें
दिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
27 mins agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
3 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
4 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
6 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines