Redmi 12 5G Launch Price in India: दिग्गज कंपनी शाओमी इंडिया ने स्मार्ट टीवी, नेकबैंड, वॉच समेत कई स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। दिल्ली के नई दिल्ली में 1 अगस्त 2023 को दोपहर 12 बजे से शाओमी इवेंट को आयोजित किया गया है।
इस दौरान शाओमी टीवी एक्स सीरीज (Xiaomi TV X Series), रेडमी सॉनिक बेस 2 (Redmi Sonic Bass 2) नेकबैंड स्टाइल वायरलेस इयरफोन, रेडमी वॉच 3 एक्टीव स्मार्टवॉच (Redmi Watch 3 Active Smart Watch) और रेडमी 12 सीरीज (Redmi 12 Series) समेत कई प्रोडक्ट्स को पेश किया गया है।
Xiaomi Redmi 12 Series भारत में लॉन्च
बात करें रेडमी 12 सीरीज की तो इसे शाओमी इवेंट के दौरान लॉन्च कर दिया गया है। पहले से ग्लोबली मार्केट में उपलब्ध रेडमी 12 4जी वैरिएंट अब भारतीय बाजार में पेश कर दिया गया है। इसके अलावा रेडमी 12 को 5जी वैरिएंट के साथ लॉन्च कर दिया गया है।
Redmi 12 5G का तीन वैरिएंट लॉन्च
रेडमी 12 5जी को तीन वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 1,000 रुपये के बैंक ऑफर के बाद 10,999 रुपये है। इसी तरह से इसके 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 12,499 रुपये और 8GB रैम + 256GB की कीमत 14,499 रुपये है।
Redmi 12 5G Specifications
रेडमी 12 5जी में 6.71-इंच का FHD+ डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 550 निट्स के मैक्सिमम ब्राइटनेस के साथ है। इसमें 91 प्रतिशत तक स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो का सपोर्ट मिलता है।
फोन में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें रैम को बढ़ाने के लिए 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है।
बात करें बैटरी और कैमरे की तो इसमें 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी है। ये फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो रेडमी 12 5जी में ब्लूटूथ 5.1, फिंगरप्रिंट सेंसर, वाईफाई 5, IP53 रेटिंग डुअल सिम 5G का सपोर्ट मिलता है। इस फोन में एंड्राइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
13 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
15 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
17 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines