Redmi 12 5G: शाओमी ने हाल ही में भारतीय बाजार में रेडमी 12 5G वेरिएंट को पेश किया था। ग्राहकों ने इस रेडमी स्मार्टफोन को खूब पसंद किया है और जमकर इसकी खरीदारी की। अब, कंपनी ने खुलासा किया कि रेडमी 12 5जी अमेजन इंडिया पर सेल के पहले दिन यह सबसे ज्यादा बिकने वाला 5G स्मार्टफोन बन गया।
सेल के पहले दिन Redmi 12 5G की जमकर हुई बिक्री
Xiaomi ने खुलासा किया है कि रेडमी 12 5G अमेजन इंडिया पर बिक्री के पहले दिन के भीतर पूरी तरह से बिक गया। हालांकि, कंपनी ने ये जानकारी नहीं दी है कि पहले दिन कितने यूनिट्स की बिक्री हुई। ब्रांड के अनुसार, इस डिवाइस के ऑर्डर देश के सभी कोनों से प्राप्त हुए थे, जिसमें पूरे भारत में 9500 से अधिक अलग-अलग पिन कोड शामिल थे।
ऐसे में अगर आप भी सस्ते में एक नया 5G स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए रेडमी का 12 5जी फोन अच्छा ऑप्शन हो सकता है। नीचे इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी दी गई है।
Redmi 12 5G की भारत में क्या है कीमत?
शाओमी ने भारतीय बाजार में इस फोन को बजट स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया है। यह तीन स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इसमें 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 6GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमशः 13,499 रुपये और 15,499 रुपये है।
ऐसे हैं स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रेडमी के इस सस्ते 5जी स्मार्टफोन में 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलता है। फोन की स्क्रीन साइज 6.79 इंच है, जो 1080 x 2460 पिक्सल रेजोल्यूशन और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। डिवाइस एंड्रॉयड 13 पर काम करता है जो MIUI 14 पर काम करता है और इसमें 5000mAh की पावरफुल बैटरी मिलती है, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
यह भी पढ़ेंः ऐसा मौका बार-बार नहीं, मात्र 799 रुपये में मिल रहा 108MP कैमरा वाला फोन! जल्द खरीदें
अंत में, कैमरे के मोर्चे पर बात करें तो रेडमी 12 5जी में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
15 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines