Redmi 12 5G Price in India: चीनी स्मार्टफोन मेकर Redmi ने पिछले साल भारत में Redmi 12 5G की घोषणा की थी। बजट-सेंट्रिक हैंडसेट अब Amazon पर 10,000 रुपये से कम में खरीदने के लिए उपलब्ध है। अगर आप भी काफी वक्त से एक किफायती 5G स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं तो Redmi का ये फोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट और 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है। चलिए इस खास डील और फोन के फीचर्स पर एक नजर डालते हैं…
Redmi 12 5G की कीमत
Redmi 12 5G अमेजन पर 11,999 रुपये (4GB + 128GB) की शुरुआती कीमत पर लिस्टेड है। फोन का 6GB + 128GB और 8GB + 256GB वेरिएंट 12,499 रुपये और 13,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। डिवाइस जेड ब्लैक, मूनस्टोन सिल्वर और पेस्टल ब्लू कलर में उपलब्ध है। कंपनी इस वक्त 4GB रैम मॉडल पर कूपन के जरिए 2,000 रुपये की छूट दे रही है।
एक्सचेंज डिस्काउंट
वहीं, 6GB और 8GB मॉडल पर आप कूपन ऑफर के जरिए 1,000 रुपये की छूट ले सकते हैं। आप सेल के दौरान नो-कॉस्ट EMI ऑफर भी देख सकते हैं। अन्य ऑफर्स की बात करें तो एक्सचेंज डिस्काउंट के जरिए 11,850 रुपये तक की छूट ले सकते हैं। चलिए फोन के स्पेसिफिकेशन भी जान लेते हैं।
Redmi 12 5G के स्पेसिफिकेशन
Redmi 12 5G में 6.79-इंच FHD+ 90Hz स्क्रीन देखने को मिलती है जिसमें 550nits पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मिलती है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर है और यह Android 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर चलता है। डिवाइस में 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है।
ये भी पढ़ें : Instagram के साथ अब WhatsApp पर भी मिलेगा ‘Blue Tick’, जानें कैसे?
Redmi 12 5G के कैमरा फीचर्स
कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 50MP + 2MP का रियर और 8MP का सेल्फी कैमरा हो सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो IP53 रेटेड हैंडसेट में वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.0, IR ब्लास्टर, हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर दिया गया है।
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
24 mins agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 hr ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
3 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines