1 अगस्त को भारत में तहलका मचाने आ रहा Redmi का ये नया 5G फोन, फीचर्स पर हो जाएंगे फिदा

Redmi 12 5G
विज्ञापन

Redmi 12 5G Launch Date In India: शाओमी (Xiaomi) ने आधिकारिक तौर पर अपने अपकमिंग रेडमी 12 5G स्मार्टफोन की वैश्विक लॉन्च की पुष्टि कर दी है। इस स्मार्टफोन को वैश्विक स्तर पर पहली बार अगले महीने की शुरुआत में भारत में पेश किया जाएगा। आइये इस फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं…

Redmi 12 5G भारत में कब होगा लॉन्च?

रेडमी इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से अपकमिंग स्मार्टफोन की वैश्विक लॉन्च डेट की पुष्टि की। डिवाइस को सबसे पहले भारतीय बाजार में पेश की जाएगी। इसके लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर एक नई माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। टीजर के अनुसार, नया हैंडसेट ‘5G क्रांति में शामिल होगा’। ट्वीट में एक छोटा वीडियो भी है जो रेडमी 12 5G के किनारों को दिखाता है। कंपनी ने वीडियो को साझा करते हुए घोषणा की है कि रेडमी 12 5जी भारत में 1 अगस्त को लॉन्च होगा।

विज्ञापन

Redmi 12 5G के स्पेसिफिकेशन्स

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, स्मार्टफोन एक फ्लैट रियर पैनल और किनारों को स्पोर्ट करेगा। रेडमी 12 5G को हाल ही में GeekBench पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 SoC के साथ देखा गया था। इस प्रोसेसर को 8GB रैम के साथ जोड़ा गया है और डिवाइस को Android 13 OS पर चलने के लिए लिस्ट किया गया था।

यह मूनस्टोन सिल्वर, पेस्टल ब्लू और जेड ब्लैक जैसे कलर ऑप्शन में आ सकता है और इसमें फोटोग्राफी के लिए 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा।

विज्ञापन

रेडमी का यह स्मार्टफोन 6GB + 128GB कॉन्फिगरेशन में भी आ सकता है, जिसकी कीमत संभवतः लगभग 13,999 रुपये होगी। रेडमी 12 5G का ग्लोबल वर्जन Redmi Note 12R का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है, जिसे चीन में लॉन्च किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त कंपनी रेडमी 12 का 4G वर्जन भी पेश करने की तैयारी में है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ