Red Heart Emoji: मैसेज में दिल भेजना पड़ेगा भारी, जेल के साथ देना होगा लाखों का जुर्माना

red heart emoji jail, red heart emoji, online crime, red heart emoji is offensive, crime in these countries, red heart emoji jail rule, emoji crime, red heart, red heart emoji jail rule, jail for sending emoji, jail for

Heart Emoji

Red Heart Emoji Jail: क्या आप भी किसी को मैसेज पर दिल भेजते हैं? अगर हां, तो जरा संभल जाएं क्योंकि लाल दिल को भेजने से जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। जी हां, अपने भाव जताने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला दिल इमोजी मैसेज पर सेंड करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सप्प जैसे कई ऐप्स हैं जिसके माध्यम से एक दूसरे से बात करना आसान हो सकता है।

विज्ञापन

शब्दों के अलावा यूजर्स अलग-अलग इमोजी का इस्तेमाल करके अपनी फीलिंग्स को जाहिर करते हैं, लेकिन ऐसे भी देश हैं जहां दिल का इमोजी भेजना एक जुर्म होता है और यूजर को जेल पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से देश में दिल इमोजी को मैसेज पर सेंड करना जेल पहुंचा सकता है।

विज्ञापन

इन देशों में हार्ट इमोजी भेजना है जुर्म?

किंगडम ऑफ सऊदी अरेबिया (केएसए) और कुवैत में दिल का इमोजी (Red Heart Emoji Jail) भेजना जुर्म माना जाता है। WhatsApp समेत अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर किसी लड़की को लाल दिल का इमोजी भेजना जुर्म होता है। दरअसल, सऊदी अरब और कुवैत में किसी लड़की को अगर दिल भेजा जाता है तो वो गलत काम के लिए उकसाने का अपराध माना जाता है।

विज्ञापन

दो साल की जेल और लाखों का जुर्माना

कुवैती वकील हया अल-शाल्ही के मुताबिक दिल भेजने के अपराध के दोषियों को 2 साल तक की जेल होने के साथ भारी जुर्माना भरना पड़ता है। जुर्माने के तौर पर अपराधी को 2,000 कुवैती दीनार (5,35,584 रुपये) से ज्यादा का जुर्माना देना पड़ सकता है।

सऊदी अरब में व्हाट्सएप पर रेड हार्ट इमोजी सेंड करने पर दोषी को 2 से 5 साल की जेल हो सकती है। जबकि, जुर्माने के तौर पर 100,000 सऊदी रियाल यानी 21,92,588 रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है। ऐसे लोग जो बार-बार इस नियम को तोड़ते हैं तो दोषी व्यक्ति पर 300,000 सऊदी रियाल (65,77,838 रुपये) तक का जुर्माना लग सकता है। साथ ही उनको 5 साल की जेल भी हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ