Recharge Plans with 84, 98 and 336 Days: देश की सबसे प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने तेज इंटरनेट और देशभर में नेटवर्क सुविधा के लिए जाना जाता है। हालांकि, अपने रिचार्ज प्लान के रेट बढ़ाने के बाद से कंपनी थोड़ी विवादों में रही, लेकिन सितंबर के आखिरी दिनों और अक्टूबर के शुरुआत में जियो की ओर से अलग-अलग वैधता वाले प्लान को पेश किया गया है। 84 दिनों की वैधता वाले दो रिचार्ज प्लान आ चुके हैं। जबकि, 98 दिन और 336 दिनों की वैधता वाले भी रिचार्ज प्लान उपलब्ध हैं। आज हम आपको जियो के 84, 98 और 336 दिनों वाले रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं कौन सा रिचार्ज सबसे किफायती है?
Reliance Jio 84 Days Validity Plans
जियो ने हाल ही में 84 दिनों की वैधता वाले दो रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। एक रिचार्ज प्लान की कीमत 1029 रुपये है जिसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 2GB डेटा और डेली 100 SMS का फायदा मिलता है। प्लान के साथ कुल 168GB डेटा की सुविधा मिलती है। 5जी इंटरनेट स्पीड के साथ डेटा की सुविधा मिलती है। प्रतिदिन डेटा खत्म होने पर 64Kbps की स्पीड के साथ इंटरनेट की सुविधा मिलती है।
एक प्लान 799 रुपये का आता है, जिसके साथ हर दिन 1.5 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है। प्लान के साथ जियो टीवी, जियो क्लाउड और जियो सिनेमा का बेनिफिट मिलता है।
ये भी पढ़ें- Jio, एयरटेल और VI देखता रह गया… BSNL ने फिर मारी बाजी
Jio 98 Days Validity Recharge Plan
रिलायंस जियो का 999 रुपये का रिचार्ज प्लान 98 दिनों की वैधता के साथ आता है। प्लान के साथ हर नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड सुविधा मिलती है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 2GB डेटा और हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। जियो सिनेमा, जियो टीवी और जियो क्लाउड की मुफ्त में सुविधा मिलेगी।
Jio Cheapest Annual Plans
रिलायंस जियो की ओर से 336 दिनों की वैधता वाले कई प्लान ऑफर किए जाते हैं, जिनमें से सबसे सस्ता प्लान 895 रुपये का है। इस रिचार्ज के साथ यूजर्स को 895 रुपये में 336 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और हर 28 दिन में 50 SMS की सुविधा मिलती है। इसके अलावा प्लान के साथ कुल 24 GB हाई स्पीड डेटा का फायदा मिलेगा। प्लान के साथ जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL: साल भर की छुट्टी वाला किसका रिचार्ज प्लान सबसे सस्ता?
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
13 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
16 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
17 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines