Recharge Plans: सिर्फ 87 रुपये से शुरू रोजाना 1GB डेटा वाला प्लान, जानें किसका रिचार्ज प्लान है बेस्ट
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Recharge Plans with Daily 1GB Data Benefits: आजकल कॉलिंग से ज्यादा हम सभी के लिए डेटा प्लान जरूरी हो गया है। ज्यादातर यूजर्स ऐसा रिचार्ज करवाना पसंद करते हैं जो अधिक डेटा बेनिफिट्स के साथ आता हो, साथ ही वो एक किफायती प्लान भी हो। अगर आप भी उनमें से एक हैं जो कम कीमत में बेस्ट डेटा रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो ये जानकारी आपके काम आ सकती है।
दरअसल, आज हम आपके लिए कुछ प्रीपेड रिचार्ज प्लान (Best Prepaid Recharge Plans) लेकर आए हैं जो डेली 1जीबी डेटा बेनिफिट्स के साथ है। इनमें शामिल एक प्लान की कीमत सिर्फ 87 रुपये है। आइए जानते हैं कि जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल में से किसका प्लान आपके लिए किफायती और बेस्ट हो सकता है।
बीएसएनएल की ओर से सबसे किफायती प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है, जो डेली 1जीबी डेटा ऑफर करता है। इसकी कीमत सिर्फ 87 रुपये है और 14 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। बात करें अन्य बेनेफिट्स की तो इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग का भी लाभ मिलता है। इसके अलावा रोजाना दिया जाना वाला डेटा लिमिट खत्म होने पर 40kbps स्पीड के साथ इंटरनेट यूज करने की सुविधा भी मिलती है।
वोडाफोन- आईडिया की ओर से डेली 1जीबी डेटा वाला प्रीपेड प्लान 199 रुपये का ऑफर किया जाता है। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में डेली 1जीबी डेटा के अलावा रोजाना 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। इसके अलावा यूजर्स Vi Movies & TV Basic access का फायदा भी उठा सकते हैं। अगर डेटा की डेली लिमिट खत्म हो जाती है तो 64kbps स्पीड के साथ इंटरनेट यूज कर सकते हैं।
रिलायंस जियो का 149 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान भी रोजाना 1जीबी डेटा का फायदा देता है। इस प्लान में 20 दिनों की वैधता मिलती है। डेली डेटा बेनिफ्ट के अलावा यूजर्स रोजाना 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा प्लान में जियो टीवी, जियो क्लाउड और जियो सिनेमा जैसे जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसमें डेटा की डेली लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट का यूज 64kbps स्पीड के साथ किया जा सकता है।
एयरटेल की ओर से 209 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। 21 दिनों की वैधता के साथ आने वाला ये प्लान 1जीबी डेली डेटा के अलावा रोजाना 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा देता है। इसमें यूजर को फ्री विंक म्यूजिक, हेलोट्यून समेत एयरटेल थैंक्स ऐप का फायदा मिलता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: