Recharge Plans: 1 या 2 नहीं, ये हैं जियो के 7 सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान; मिलेगा बंपर डेटा और कॉलिंग का फायदा!

Recharge Plans: आज हम आपको रिलायंस जियो के 7 सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो अनलिमिटेड कॉल्स, डेटा जैसे बेनिफिट्स के साथ आते हैं।

jio cheapest recharge plans

जियो के 7 सस्ते रिचार्ज प्लान

Recharge Plans: आजकल इतने सारे रिचार्ज प्लान की लिस्ट जारी हो चुकी है कि उनमें से किफायती और खुद के लिए बेस्ट प्लान की तलाश करना आसान नहीं है। बात करें देश के सबसे प्रसिद्ध और नंबर वन पर आने वाली टेलीकॉम कंपनी की तो इसमें पहला नाम रिलायंस जियो का आता है। कंपनी द्वारा एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और BSNL को टक्कर देने के लिए विभिन्न प्लान पेश किए जाते हैं जिनमें से कुछ प्लान किफायती और कई सुविधा के साथ आने वाले होते हैं। आज हम आपको जियो के 7 सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

जियो का 14 दिनों वाला सस्ता प्लान

रिलायंस जियो का 198 रुपये वाले रिचार्ज प्लान हर दिन 2 GB डेटा के साथ आता है। इसमें कुल 28 GB डेटा बेनिफिट मिलता है। ये रिचार्ज प्लान 14 दिनों की वैधता के साथ है। अन्य बेनिफिट्स के तौर पर प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉल्स और हर दिन 100 SMS का फायदा मिलता है। साथ ही जियो टीवी और JioAICloud का भी सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त मिलता है।

विज्ञापन

जियो के 28 दिनों वाले सस्ते रिचार्ज प्लान्स

जियो के 349 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की होती है। इसमें कुल 56 GB डेटा बेनिफिट मिलता है। हर दिन 2 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और हर दिन 100 SMS का फायदा मिलता है। साथ ही 90 दिनों के लिए मुफ्त JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है। जियो टीवी और क्लाउड का फायदा भी शामिल है।

इसके अलावा 28 दिनों वाले सस्ते रिचार्ज प्लान में 449 रुपये की कीमत वाला प्लान शामिल है। इसके साथ हर दिन 3GB डेटा बेनिफिट मिलता है। अनलिमिटेड कॉल्स, हर दिन 100 SMS, जियो टीवी और JioAICloud का फायदा मिलता है।

विज्ञापन

जियो का 72 दिनों वाला प्लान

जियो के 72 दिनों वाले रिचार्ज के साथ कुल 162 GB डेटा बेनिफिट मिलता है। इसमें अनलिमिटेड कॉल्स, हर दिन 100 SMS, प्रतिदिन 2 GB डेटा, JioHotstar Mobile या टीवी सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा 50 GB तक JioAICloud स्टोरेज मिलता है।

जियो के 84 दिनों वाले सस्ते प्लान

जियो के 84 दिनों वाले सस्ते प्लान की कीमत 859 और 949 रुपये है। जियो की ओर से 859 रुपये वाले प्लान में हर दिन 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 एसएमएस और 90 दिन के लिए मुफ्त जियोहॉटस्टार मिलता है। इसके अलावा 50 जीबी तक जियोएआईक्लाउड स्टोरेज भी मुफ्त मिलता है।

विज्ञापन

जियो के 949 रुपये वाले प्लान के साथ यूजर्स को हर दिन 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 एसएमएस और 84 दिनों के लिए मुफ्त जियोहॉटस्टार मिलता है।

जियो का 90 दिनों वाला रिचार्ज प्लान

जियो का 90 दिनों वाले प्लान की कीमत 899 रुपये है। इसके साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस का फायदा मिलता है। ये प्लान कुल 200 GB डेटा के साथ आता है। इसमें हर दिन 2 GB डेटा की सुविधा मिलती है। 90 दिनों की वैधता के साथ जियोहॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा 50 GB तक JioAICloud स्टोरेज मिलता है।

विज्ञापन

जियो के इन 7 सस्ते रिचार्ज प्लान में वैधता और सुविधाओं का फर्क है। आप अपने पॉकेट और जरूरत के हिसाब से रिचार्ज प्लान अपना सकते हैं। अधिक ऑफर्स और बेनिफ्ट्स के लिए अपने फोन नंबर को एंटर करके जियो ऐप में प्लान देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ