Recharge Plans: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को सस्ते रिचार्ज प्लान के लिए जाना जाता है, लेकिन नेटवर्क के मामले में ये सरकारी टेलीकॉम कंपनी पीछे है। चुनिंदा क्षेत्रों में बीएसएनएल की नेटवर्क सुविधा उपलब्ध है जिसे धीरे-धीरे देश के सभी राज्यों में लाने की तैयारी तेजी में है। 4जी सर्विस को ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों में लाने की कोशिश में हैं। वहीं, BSNL ने 5G इंफ्रास्ट्रक्चर की टेस्टिंग जल्दी शुरू करने की बात कही है।
4जी के बाद 5जी पर काम शुरू
BSNL की ओर से 4G टावर्स के इंस्टॉलेशन पर तेजी से काम किया जा रहा है। 4जी टावर्स के बाद नेटवर्क कनेक्टिविटी बेहतर हो सकेगी। करीब 80 लाख टावर्स को अलग-अलग जगह लगाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। चुनिंदा जगहों पर 5G इंफ्रास्ट्रक्चर की टेस्टिंग शुरू होने वाली है।
इन शहरों में शुरू होगी 5जी इंफ्रास्ट्रक्चर की टेस्टिंग
- चेन्नई
- जयपुर
- लखनऊ
- चंडीगढ़
- भोपाल
- कोलकाता
- पटना
- हैदराबाद
इन राज्यों के अलावा अन्य राज्यों की राजधानियों में भी टावर साइट्स पर काम शुरू हो गया है। Business Standard के रिपोर्ट के अनुसार BSNL के ऑफिशियल हवाले से पता चला है कि इन टावर्स में ज्यादातर 4G साइट्स हैं। आगामी तीन महीनों में 5G ऑपरेशन शुरू हो सकता है।
जून 2025 तक शुरू हो सकता है 5जी नेटवर्क
टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार BSNL के 1 लाख 4G टावर्स को जून 2025 तक एक्टिव किया जाएगा। ये सभी टावर्स पूरी तरह से स्वदेशी हैं। इन्हें 5G पर अपग्रेड करने का भी काम शुरू किया जाएगा। टेस्टिंग पूरी हो जाने के बाद सरकारी टेलिकॉम कंपनी भी 5जी सर्विस प्रदान कर सकेगी। उम्मीद है कि जून 2025 में 5जी नेटवर्क की शुरुआत हो सकती है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा यूजर्स तक बेहतर कनेक्टिविटी और सस्ते रिचार्ज प्लान का लाभ पहुंच सकेगा।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel: ये हैं 365 दिनों वाले सस्ते रिचार्ज, जानें किसका प्लान सबसे बेस्ट?
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 hr agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
2 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
4 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
6 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
8 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines