Recharge Plans with 40 to 60 Days Validity: रिलायंस जियो, एयरटेल और बीएसएनएल, ये तीनों टेलीकॉम कंपनियां इन दिनों लोगों के बीच रिचार्ज प्लान के कारण काफी पसंद की जा रही है। बात करें सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL की तो इसके रिचार्ज प्लान न सिर्फ सस्ते बल्कि अधिक सुविधा वाले भी बताए जाते हैं। आए दिन कंपनी की ओर से भी नए-नए प्लान पेश किए जाते हैं। बीएसएनएल द्वारा 40 दिनों वाला रिचार्ज प्लान पेश किया गया है जो सिर्फ 198 रुपये का है। जबकि, पहले भी कंपनी की ओर से एक 50 दिनों की वैधता वाला प्लान पेश किया गया था जो सिर्फ 107 रुपये रुपये का आता है। हालांकि, क्या ये जियो और एयरटेल के प्लान के आगे किफायती है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
40 दिनों वाला रिचार्ज प्लान?
BSNL का 40 दिनों वाला रिचार्ज प्लान एक डेटा प्लान है जो यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा की सुविधा प्रदान करता है। जबकि, रिलायंस जियो और एयरटेल की ओर से कोई प्लान ऐसा नहीं दिया जाता जिसकी वैधता 40 दिन तक की होती है। दोनों कंपनियां 28 दिन, 30 दिन, 56 दिन, 60 दिन जैसी वैलिडिटी वाले प्लान ऑफर करती हैं।
50 दिनों वाले रिचार्ज प्लान
BSNL का एक प्लान 107 रुपये में आता है। इसके साथ यूजर्स को 50 दिनों के लिए 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। इस तरह का प्लान जियो और एयरटेल की ओर से प्रदान नहीं किया जाता है।
60 दिनों वाले रिचार्ज प्लान
जियो ओर से पूरे-पूरे 60 दिनों की वैधता के साथ कोई प्लान नहीं दिया जाता है। जबकि, 56 दिनों की वैधता वाला प्लान उपलब्ध है जो यूजर्स को रोजाना कॉलिंग, एसएमएस और डेटा जैसे बेनिफिट्स प्रदान करते हैं। जियो की ओर से 56 दिन वाले में सबसे सस्ता प्लान 579 रुपये का ऑफर किया जाता है। इसके साथ रोजाना 1.5GB डेटा, रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा प्रदान की जाती है।
एयरटेल की ओर 60 दिन की वैधता वाला प्लान ऑफर किया जाता है जिसकी कीमत 619 रुपये है। इस प्लान के साथ रोजाना 1.5GB डेटा, रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट मिलता है।
ये भी पढ़ें- Recharge Plan: 100 रुपये में 90 दिनों वाला रिचार्ज प्लान, जानें क्या-क्या बेनिफिट शामिल
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
16 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
19 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
20 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
23 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines